अपराध के खबरें

बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज से इन जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट

बिहार में मौसम का मिजाज बदलने लगा है

 मौसम विभाग के मुताबिक 10 से 12 जून के बीच प्रदेश में मानसून आगमन का पूर्वानुमान है

 इसके साथ ही दो दिनों बाद पटना में बारिश की गतिविधियां तेज होगी

हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार

संवाद 

मिथिला हिन्दी न्यूज :- बिहार में बारिश के आसार है। कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले 24 घंटे तक बारिश की संभावना है। 

तेज हवा चलने का भी अनुमान 

बिहार में तेज हवा चलने का भी अनुमान लगाया जा रहा है। एडवाइजरी के मुताबिक इन इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। पांच दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है।
पुरवा और दक्षिण पुरवा हवा का प्रभाव बना हुआ है। उत्तर पश्चिम ट्रफ-रेखा पूर्वी बिहार से उत्तरी आंध्रप्रदेश के तटीय इलाकों तक झारखंड व ओडिशा से गुजर रही है। जिसके प्रभाव से राजधानी व इसके आसपास बादल छाए रहेंगे, जबकि प्रदेश के उत्तर पूर्व व दक्षिण भाग के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं शनिवार और रविवार को प्रदेश के सभी जिलों के एक-दो स्थानों पर बिजली चमकने के साथ मेघ गर्जन और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के आसार है।

दो दिनों में आंधी-पानी के साथ हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार

बिहार में इन दो दिनों में आंधी-पानी के साथ हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार हैं। इन सभी मौसमी प्रभाव को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से येलो-अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को पटना के कुछ इलाकों में दोपहर बाद आंशिक बारिश हुई। जबकि कई इलाकों में धूप की स्थिति बनी रही। आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को दोपहर में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने से मौसम सामान्य बना रहा है।

मानसून का आगमन 

बिहार में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 से 12 जून के बीच प्रदेश में मानसून आगमन का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही दो दिनों बाद पटना में बारिश की गतिविधियां तेज होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live