अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 25 जून 2022( शनिवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन


25/06/2022, शनिवार।
आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2079,
शक संवत् 1944,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिम काल:,

द्वादशी तिथि रा 01:59 तक,
उपरान्त त्रयोदशी तिथि आरम्भ।
भरणी नक्षत्र दि 12:27 तक,
उपरान्त कृतिका नक्षत्र आरम्भ।
योग सुकर्मा द 07 प 05,
करण कौलव द 20 प 54,
चंद्रमा मेष राशि में संध्या 06:51 तक, उपरान्त वृष राशि में।
सूर्योदय 05:10, सूर्यास्त 06:50,
दिन का राहु काल - प्रा 05:10 से 06:53 तक, इसके बाद 01:44 से 03:26 तक, इसके बाद सं 05:08 से 06:50 तक।

आज -शिववास:, अग्निवास:,
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
 ज्योतिष, हस्तलिखित जन्मकुंडली, वास्तु, यज्ञोपवीत संस्कार, विवाह, पूजा पाठ महा मृत्युंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं।

पंकज झा शास्त्री9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है।

मेष
 आज का दिन किसी मित्र के साथ बहस हो सकती है। आपकी धन संपत्ति में वृद्धि होगी। अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी कष्ट से मुक्ति मिलेगी। आपको परिवार वालों का साथ मिलेगा। दफ्तर का माहौल तनाव भरा हो सकता है।

वृषभ
 अपने कार्यों को लेकर संजीदा रहेंगे। किसी मित्र के दूसरे शहर चले जाने से भावुक हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ प्यार ज्यादा रहेगा। किसी कष्ट से निजात पा सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना है। लवर्स को अच्छी खबर मिल सकती है।

मिथुन
 जरूरी सूचना मिलेगी। इलाज के लिए अस्पतालों के चक्कर लगा सकते है।बुजुर्गों की सलाह से लाभ होगा। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा, लेकिन किसी सवाल पर परेशान हो सकते हैं। यात्रा सुखद रहने की उम्मीद है। किसी की सलाह पर तत्काल अमल न करें।

कर्क
 सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं, सिरदर्द और थकान की समस्या ज्यादा रहेगी। कारोबार के सहयोगियों पर नजर रखें। अनजान लोगों की संगत ठीक नहीं है। कार्यस्थल पर शुभ सूचना मिलेगी। युवाओं को करियर संबंधी जानकारी मिल सकती है।

सिंह
 परिवार के लोगों से अपनापन ज्यादा रहेगा। आपकी बड़ी दिक्कत दूर होगी, निवेश सावधानी से करें। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा साबित होगा। किसी भी कार्य को पूरा करने में आलस्य न करें। एकांत में रहने का मन लगेगा।

कन्या
 जरूरी कार्यों के लिए समय निकालें। सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। बैंक से रकम निकालते समय लापरवाही न करें। लवर्स की मुलाकात होगी, लेकिन किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। पारिवारिक उलझन हो सकती है।

तुला
 आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। घूमने के लिए जाएगें। जीवनसाथी की तबियत में सुधार होगा। प्यार का रिश्ता मजबूत होगा। आपकी सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। आपके व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। संबंधियों से फोन पर चर्चा हो सकती है।

वृश्चिक
 किसी की बातों से ठेस लगेगी। यात्रा पर जाते समय लापरवाही न करें, जरूरी कागजात साथ रखें। आपकी संपत्ति मेें वृद्धि होगी। कोई मित्र किसी अनावश्यक कार्य में आपको उलझा सकता है। छात्रों को मेहनत का सकारात्मक फल मिलेगा।

धनु
 पूर्व के रूके हुए कार्यों को पूरा करने में दिक्कत होगी। किसी रिश्तेदार के यहां से अशुभ सूचना मिलने की संभावना है। लवर्स के बीच मुलाकात नहीं हो पाएगी, उदास हो सकते हैं। संतान की सफलता से बेहद खुश रहेंगे। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर
 सेहत को लेकर चल रही दिक्कत दूर हो सकती है। शासकीय कार्यों को पूरा करने में काफी परेशान होना पड़ सकता है। मित्रों की सलाह से लाभ होगा। आपका पारिवारिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार की स्थिति सुधरेगी, रिश्तेदारों का घर आगमन हो सकता है।

कुंभ 
 चाटुकारों से सावधान रहें। आपको किस्मत का साथ मिलेगा, धन लाभ होने की संभावना है। किसी से कटु शब्दों में बात न करें। दफ्तर के लोगों से सामंजस्य बना रहेगा। पदोन्न की संभावना है, लेकिन फिलहाल इंतजार करना होगा।

मीन
 बिगड़े हुए काम बनेंगे, काफी दिनों से आ रही रूकावट दूर हो सकती है। सोच समझकर ही जरूरी फैसले लें। आपको शेयर मार्केट में निवेश से लाभ हो सकता है। जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें, चोट लगने की आशंका है। दंपत्ति खुश रहेंगे।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live