अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 26 जून 2022( रविवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

26/06/2022, रविवार।
आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2079,
शक संवत् 1944,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिम काल:,

त्रयोदशी तिथि रा 03:20 तक,
उपरान्त चतुर्दशी तिथि आरम्भ।
कृतिका नक्षत्र दि 02:14 तक,
उपरान्त रोहिणी नक्षत्र आरम्भ।
योग धृति द 06 प 43,
करण गर द 23 प 45,
चंद्रमा वृष राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:10, सूर्यास्त 06:50,
दिन का राहु काल -दि 10:19 से 01:44 तक।

आज- प्रदोष त्रयोदशी व्रत, विवाह: त्रयोदशी रोहिण्यां च। सिद्धि योग: रा 03: 20यावत्,
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
 ज्योतिष, हस्तलिखित जन्मकुंडली, वास्तु, यज्ञोपवीत संस्कार, विवाह, पूजा पाठ, महा मृत्युंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है 
 मेष
आज आपको शत्रुओं से सावधान रहना होगा। दफ्तर में साथ काम करने वालों के साथ सामंजस्य बना रहेगा। पुराने मित्रों के साथ समय बिताएंगे। अज्ञात बाधा से आपके काम प्रभावित होने की संभावना है। परिश्रम का फल मिलेगा। दंपत्तियों के बीच किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।

वृषभ 
 आज अपनी जिम्मेदारियों को जल्द निपटाने का प्रयास करें। अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी से झड़प हो सकती है। परिवार के लोगों को कम समय दे पाएंगे। खानपान की नियमितता को बनाए रखें। कमजोरी महसूस करेंगे। व्यापार की स्थिति सुुधर सकती है।

मिथुन 
 आज आप मानसिक रूप से शांत महसूस करेंगे। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। संपत्ति विवाद हल हो सकते हैं। सामाजिक स्थिति में सुधार होगा, कुछ लोग आपसे सलाह ले सकते हैं। तकनीकी कार्यों की दिक्कतें दूर होंगी।

कर्क
 आज यात्रा करते समय सावधान रहें, किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आकर नुकसान कर सकते हैं। किसी भी बहस का हिस्सा न बने। दफ्तर में अफसरों से सार्थक चर्चा होगी। दाम्पत्य जीवन की उलझनें दूर होंगी।अपने साथी को गिफ्ट देंगे। प्यार का रिश्ता मजबूत होगा। नौकरी परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं।

सिंह 
आज का दिन उत्साहजनक रहेगा। दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। सेहत को ठीक करने के लिए योग-व्यायाम को अपना सकते हैं। मित्रों की मदद कर सकते हैं। धन संपत्ति की स्थिति ठीक रहेगी, व्यापार में नई साझेदारी कर सकते हैं।

कन्या
किसी को अपशब्द न करें, कानूनी मामले में फंस सकते हैं। अति आत्मविशवास से दूर रहें, कोई आपका फायदा उठा सकता है। कारोबार में नुकसान होने की संभावना है। परिवार के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ काम को लेकर बहस हो सकती है।

तुला
 गलत व्यक्तियों की संगति को छोड़ें। नशापान के चलते सेहत बिगड़ सकती है। वाणी पर संयम रखना होगा, पुराने मित्रों की सलाह से आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे। आध्यात्मिकता की ओर अग्रसर हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने दूसरे शहर जा सकते हैं।

वृश्चिक
 निजी दफ्तरों में काम करने वालों का ट्रांसफर हो सकता है। विरोधियों के चलते आपके कार्य प्रभावित होंगे। किसी को उधार देते समय पूरी जानकारी हासिल करें। शेयर मार्केट में निवेश के प्रस्ताव मिल सकते हैं। किसी काम के पूरा नहीं होने से असमंजस में रहेंगे ।

धनु
 अविवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, रिश्ते की सूचना मिलेगी। वाहन चलाते समय सतर्क रहें, चोट लग सकती है। संतान की सफलता से हर्षित रहेंगे। ब्लड प्रेशर, शुगर के मरीजो को सावधान रहना होगा। दवा लेने में लापरवाही न करें।।

मकर
 परिवार के लोगों के साथ समय बिताने के साथ ही मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। कार्य में रूकावट होने से आप मानसिक रूप से परेशान हो सकतें हैं। जोखिम वाले कार्य करते समय लापरवाही न करें। आपको धन लाभ होने की संभावना है।

कुंभ
सेहत संबंधी कष्ट दूर हो सकती है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह से लाभ होगा। आपकी पारिवारिक स्थिति अच्छी रहेगी। वजन घटाने के लिए व्यायाम आदि को शुरू कर सकते हैं। युवा करियर को लेकर सजग रहें। परिश्रम का लाभ मिलेगा।

मीन
आज का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा, धन लाभ होने के साथ ही व्यापार में नई साझेदारी हो सकती है। सत्संग में जा सकते हैं। किसी आध्यात्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति की सलाह से आपकी मानसिक उलझन दूर होगी। क्रोध को नियंत्रित रखने का प्रयास करें।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live