अपराध के खबरें

दिल्ली वालों को मानसून से पहले झेलना होगा गर्मी का टॉर्चर, जानें किन राज्यों में आज से होगी झमाझम बारिश

संवाद 
बीते कुछ दिनों से राहत भरे मौसम के बाद दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश में गर्मी का टॉर्चर शुरू होने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, दिल्ली में मानसून की दस्तक से पहले पारा फिर से चढ़ेगा। हालांकि, लोगों को मानसून के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 27 जून को मानसून पहुंचेगा। इसके बाद कुछ दिनों तक झमाझम बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि, बारिश से पहले 24 जून यानी आज से गर्मी का सितम भी झेलना होगा।

मौसम विभाग की ताजा अपडेट के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहने वाला है। इस कारण यहां लोगों को गर्मी झेलनी पड़ेगी। आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तो अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंच सकता है। 

इन राज्यों में भी होगी बारिश 
मौसम विभाग के मुताबिक, देश के पूर्वी हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की बारिश के बाद अब पश्चिमी इलाकों में बारिश होने की पूरी संभावना है। पूर्वानुमान के मुताबिक, कर्नाटक, कोंकण, गोवा, केरल, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी में भारी बारिश की संभावना है। 

बिहार में थमा हुआ है मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के कई जिलों में मानसून की दस्तक हो गई है। हालांकि, मानसून फिलहाल यहीं थमा हुआ है। इस कारण बिहार के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं, यहां के लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 25 जून से मानसून बिहार से आगे बढ़ना शुरू होगा.

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live