अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 10 अगस्त 2022( बुधवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन


10/08/2022, बुधवार।
श्रावण मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2079,
शक संवत् 1944,
दक्षिणायन, उत्तर गोल:,
वर्षा ऋतु, पश्चिम काल:,

त्रयोदशी तिथि दि 12:08 तक,
उपरान्त चतुर्दशी तिथि आरम्भ।
पूर्वाषाढ़ नक्षत्र दि 08:29 तक,
उपरान्त उत्तराषाढ़ नक्षत्र आरम्भ।
योग विष्कुम्भ द 35 प 59,
करण तैतिल द 16 प 44,
चंद्रमा धनु राशि में दि 02:05 तक, उपरान्त मकर राशि में।
सूर्योदय 05:27, सूर्यास्त 06: 33,
दिन का राहु काल -दि 08:44 से 10:22 तक, इसके बाद दि 01:39 से 03:18 तक।

आज -प्रदोष चतुर्दशी व्रत,
गृहारम्भ:-गृह प्रवेश: त्रयोदशी -उत्तराषाढायां दि 08:29 त: दि 12:29 यावत्।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
 ज्योतिष, हस्तलिखित जन्मकुंडली, वास्तु, यज्ञोपवीत संस्कार, विवाह, पूजा पाठ, महा मृत्युंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं ।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है 
 मेष
किसी अनजान के साथ व्यापार करना महंगा पड़ सकता है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। लेखन कार्य से धन लाभ प्राप्त होगा। पैसों से जुड़ा लेनदेन करने के लिए आज का दिन अनुकूल है।

वृष
 अपनी पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। दांपत्य जीवन बेहतर होगा। सेहत ठीक रखने के लिए दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करें। सूर्य देव को जल अर्पित करें।

मिथुन 
 अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। घरवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। व्यवसायियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।

कर्क
 कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी। संतान से खुश रहेंगे। सेहत से परेशान रह सकते हैं। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। परिवार में किसी बात को लेकर आपसी मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी की तरक्की से खुश होंगे।

सिंह
वाहन सुख मिल सकता है। प्रेमी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पिता का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति और बेहतर होगी। आज के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। सभी काम पूरे होंगे।

कन्या
 भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी खुशी घरवालों के साथ बांटने का दिन है। शारीरक थकान हो सकती है। धन की प्राप्ति हो सकती है। भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।

तुला
 वाणी में कठोरता न आने दें। सेहत से परेशान हो सकते हैं। मन में प्रसन्नता रहेगी। पति-पत्नी के बीच रिश्ते बेहतर होंगे। किसी भी पचड़े में पड़ने से बचें। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा।

वृश्चिक
 आज छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़े हो सकते हैं। परिवार में तनावपूर्ण माहौल हो सकता है। व्यवसाय में धन लाभ होगा। खर्चे भी बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी से कुछ मनमुटाव हो सकता है। उन्नति के योग बन रहे हैं।

धनु
 मानसिक तनाव का असर सेहत पर भी पड़ सकता है। वाणी में मिठास से परिवार में भी शांति रहेगी। इस राशि के विद्यार्थियों को आज अपने काम में सफलता प्राप्त होगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर
 संपत्ति सुख में बढ़ोतरी हो सकती है। जमीन-जायदाद में निवेश के लिए आज का दिन शुभ है। आज घर में किसी अतिथि के आने से सकारात्मक माहौल बना रहेगा। सेहत का खास ख्याल रखें।

कुंभ
 पिता से धन लाभ हो सकता है। आज मन मुताबिक काम पूरे होंगे। ऊर्जावान रहेंगे। आज नया रोजगार मिल सकता है। दफ्तर में आज आपकी किसी डिमांड को लेकर बॉस का मूड खराब हो सकता है।

मीन
आज दफ्तर में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी के प्रति प्रेम बढ़ेगा। स्वास्थ्य के लिए भी सतर्क रहें। धन लाभ होगा। आज के दिन आपके कई जरूरी काम पूरे होंगे।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live