अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 5 अगस्त 2022(शुक्रवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

05/08/2022, शुक्रवार।
श्रावण मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2079,
शक संवत् 1944,
दक्षिणायन, उत्तर गोल:,
वर्षा ऋतु, पश्चिम काल:,

अष्टमी तिथि रा 11:18 तक,
उपरान्त नवमी तिथि आरम्भ।
स्वाति नक्षत्र दि 03:25 तक,
उपरान्त विशाखा नक्षत्र आरम्भ।
योग शुभ द 18 प 29,
करण भद्रा द 16 प 38,
चंद्रमा तुला राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:24, सूर्यास्त 06:36,
दिन का राहु काल -दि 08:42 से 12:00 तक।

आज -अमृत योग रा 11:18 ऊपरि।
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
ज्योतिष, हस्तलिखित जन्मकुंडली, वास्तु, यज्ञोपवीत संस्कार, विवाह, पूजा पाठ महा मृत्युंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है।
मेष
- किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवार से दूर जाना हो सकता है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षा और साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय के साधन बनेंगे।

वृष
मन परेशान रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी।

मिथुन
- बातचीत में संयत रहें। नौकरी में यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। मन अशान्त रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है। व्यर्थ के विवादों से मन परेशान हो सकता है।

सिंह
 नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। किसी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। अति उत्साही होने से बचें। जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है। धार्मिक स्थान पर यात्रा के कार्यक्रम बन सकते हैं। मित्रों का साथ मिलेगा।

कन्या 
वाणी में सौम्यता रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। मन अशान्त रहेगा। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

 तुला
मन प्रसन्न रहेगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्य की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है।

वृश्चिक
 आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। भौतिक सुखों का विस्तार होगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। मानसिक सुकून रहेगा।

धनु
 मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में सुधार होगा। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे। पठन-पाठन में रुचि बढ़ सकती है। नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है।बातचीत में संयत रहें। कारोबार के विस्तार में भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

मकर
 संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार पर ध्यान दें। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। क्रोध के अतिरेक से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख का विस्तार होगा। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ
मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन बन सकते हैं।

मीन
आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा, परन्तु सचेत रहें। कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। बहन-भाइयों का साथ मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी अभी बनी रह सकती हैं।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live