अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 8 अगस्त 2022( सोमवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

08/08/2022, सोमवार।
श्रावण मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2079,
शक संवत् 1944,
दक्षिणायन, उत्तर गोल:,
वर्षा ऋतु, पश्चिम काल:,

एकदशी तिथि संध्या 05:02 तक, उपरान्त द्वादशी तिथि आरम्भ।
ज्येष्ठा नक्षत्र दि 11:46 तक,
उपरान्त मूल नक्षत्र आरम्भ।
योग एन्द्र द 51 प 16,
करण वाणिज् द 01 प 58,
चंद्रमा वृश्चिक राशि में दि 11:46 तक, उपरान्त धनु राशि में।
सूर्योदय 05:26, सूर्यास्त 06:34,
दिन का राहु काल -दि 07:05 से 08:44 तक इसके बाद दि 03:17 से 04:54 तक।

आज -गृहारम्भ:-गृहप्रवेश: मूले दि 11:46 उपरि, पुत्रदा एकादशी व्रत।, सोमवारी व्रत।
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
 ज्योतिष, हस्तलिखित जन्मकुंडली, वास्तु, यज्ञोपवीत संस्कार, विवाह, पूजा पाठ, महा मृत्युंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं ।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है 
मेष
साहित्य के क्षेत्र से जुड़े मेष राशि वाले जातक आज अपनी कल्पना शक्ति से नए काम को अंजाम देंगे। प्रेम जीवन में सुखद अनुभूति होगी। निवेश का फायदा होगा। धन खर्च बढ़ सकता है।

वृष 
 वृष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर में सफलता प्राप्त होगी।

मिथुन
आज मन भावुक होगा। नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। दफ्तर में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। परिवार में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती।

कर्क
 कर्क राशि वाले लोगों को आज अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवारिक और दांपत्य जीवन में सुख की अनुभूति करेंगे। शुभ रंग गुलाबी है।

सिंह 
कथनी और करनी में समानता रखें। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। धन लाभ हो सकता है। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें मनचाही नौकरी मिल सकती है। दोस्तों के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा।

कन्या 
 आत्मविश्वास से व्यवसाय में वृद्धि होगी। आज दोस्तों से मुलाकात होने पर अच्छा महसूस करेंगे। जरूरी काम में थोड़ा विलंब आ सकता है लेकिन बाद में पूर्ण होने से शांति मिलेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

तुला 
 आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आज के दिन लक्ष्मी जी की पूजा करें। नौकरीपेशा लोग दफ्तर में किसी से धोखा खा सकते हैं।

वृश्चिक
 माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आपको पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। अपने व्यवसाय पर ध्यान देकर ही लाभ कमा सकते हैं।

धनु 
आज के दिन खान-पान का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। नए काम की शुरुआत के लिए आज का दिन शुभ है। अपनी वाणी पर संयम रखें। अविवाहित लोगों के लिए आज विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

मकर
आज के दिन संतान से जुड़े कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। लेखन कार्य से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। माता की सेहत बेहतर होगी।

कुंभ
 आज के दिन अपने रिश्तेदार या दोस्तों से मुलाकात करके खुशी की अनुभूति होगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्त रहेंगे। किसी बात को लेकर परिवार में तनाव पैदा हो सकता है।


मीन 
आज का दिन मीन राशि वालों के लिए बहुत शुभ है। व्यापार में लाभ होंगे। सेहत का ख्याल रखें। जीवन में किसी नए व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है। आज के दिन मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाना शुभ होगा।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live