अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 9 अगस्त 2022( मंगलवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

09/08/2022, मंगलवार।
श्रावण मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2079,
शक संवत् 1944,
दक्षिणायन, उत्तर गोल:,
वर्षा ऋतु, पश्चिम काल:,

द्वादशी तिथि दि 02:37 तक,
उपरान्त त्रयोदशी तिथि आरम्भ।
मूल नक्षत्र दि 10:10 तक,
उपरान्त पूर्वाषाढ़ नक्षत्र आरम्भ।
योग वैधृति द 43 प 39,
करण बालव द 22 प 56,
चंद्रमा धनु राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:27, सूर्यास्त 06:33 तक।
दिन का राहु काल -दि 07:06 से 08:45 तक, इसके बाद दि 01:39 से 03:18 तक।

आज -श्रीधर द्वादशी, प्रदोष त्रयोदशी व्रत।
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
 ज्योतिष, हस्तलिखित जन्मकुंडली, वास्तु, यज्ञोपवीत संस्कार, विवाह, पूजा पाठ, महा मृत्युंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है 
 मेष 
कुछ हद तक रुके कार्य बन सकते हैं। भाई-बहनों के प्रति प्यार बढ़ेगा। आज किसी को भी उधार देने से बचें।

वृष
मानसिक रूप से शांत रहेंगे। निजी संबंधों में कुछ अनबन हो सकती है। पिछली भूलों को सुधारकर अटके हुए कार्य पूरे करने में सफल रहेंगे। आज का ज्यादातर समय दोस्तों के साथ बीतेगा।

मिथुन
 मिथुन राशि के व्यवसायियों को आज लाभ होगा। विदेश यात्रा संभव है। अपने खर्चों पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा बाद में आर्थिक समस्या खड़ी हो सकती है। दफ्तर में शायद आज का माहौल आपके अनुकूल न हो।

कर्क
 आज प्रेमी के साथ खुशनुमा समय बिताएंगे। ऑफिस में कुछ नई जिम्मेदारियाँ सौंपी जा सकती हैं। छात्र अपने इंटरव्यू के दौरान बिना जिझक के सटीक उत्तर दें। आज के दिन हनुमान जी के साथ शनि देव की पूजा करें।

सिंह
 आज के दिन घर की साज-सज्जा में कुछ बदलाव कर सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलना हो सकता है। आज का दिन आपके लिए शुभ है। सूर्य मंत्र का जाप करें।

कन्या
आज के दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। किसी काम के लिए बाहर जाने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लें। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

तुला
 आज के दिन बचत करना जरूरी है। घर में तनाव के कारण आपका मूड भी खराब हो सकता है। आज के दिन कई चीजें आपके मन मुताबिक नहीं होंगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

वृश्चिक
आज का दिन नया व्यवसाय शुरू करने के लिए अनुकूल है। नौकरी के काम से घर से दूर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आज स्वभाव में अहम का प्रभाव रह सकता है।

धनु
 सेहत की दृष्टि से आज का दिन कुछ खास नहीं है। संतान सुख मइलने के योग बन रहे हैं। आज कार्य सिद्धि के लिए गणेश भगवान को लड्डुओं का भोग लगाएं। दफ्तर में अपनी बुद्धिमता से काम सफल बनाने में सक्षम रहेंगे।

मकर
आज कोई बड़ी डील हो सकती है। आज का दिन इस राशि के लोगों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में कुछ व्यवधान आ सकता है। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।

कुंभ
आज आमदनी के स्रोतों में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। आज के दिन घर से बाहर जाने से पहले कुछ मीठा खाएं, काम पूरे होंगे।

मीन
आज आपको कोई नया दोस्त या प्रेमी मिल सकता है। पारिवारिक उत्सव में शामिल होने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से धन लाभ होगा। जोश के साथ काम करेंगे। संतान के प्रति भी ध्यान दें।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live