अपराध के खबरें

बिहार में मिला दुनिया का सबसे बड़ा कीट…एटलस मॉथ, पंख पर सांप जैसी आकृति; दीया और अगरबत्ती जलाकर पूजने लगे लोग

संवाद 

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व क्षेत्र के बगहा में मिले इस अजूबा जीव का खुशनसीब लोग ही दर्शन कर पाते हैं। तितली का स्वरूप लेकिन सांप के आकार वाले इस जीव देखते हीं कुछ लोग वनदेवी का अवतार रूप तो कुछ ने माना शैतान। इसी बीच श्रद्धाभाव के साथ उक्त जीव का पूजा-अर्चना शुरू किया गया।
वैसे तो वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में मिलने वाले जीव अक्सर लोगों को चौंका देते हैं। इस बार VTR के हर्नाटांड़ के काला बैरिया में एक अजीब तीतली देखने को मिली है। जो गांव में जल रही एक बल्ब के पास आकर बैठ गई। पहले तो लोग इसे सांप समझ रहे थे। लेकिन जब पास से देखने लगे तो इसका रंग रूप और आकार बिल्कुल अलग दिखा। जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत मच गई। कोई इसे वन देवी का अवतार मानने लगा तो कोई शैतान का स्वरूप। कुछ लोगों ने घी के दिए जला दिए तो वहीं कुछ लोग अगरबत्ती जला कर पूजा करने लगे। 
लेकिन WWF के एरिया कोऑर्डिनेटर कमलेश मौर्या ने बताया कि दुर्लभ प्रजाति की यह कीट है। जिसके मादा का शरीर 9.5 होता है जबकि नर का इसके अपेक्षा काफी छोटा, अभी जो कीट है वह मादा है। जो नर के साथ आने और निषेचित होकर अंडे देने और मरने की प्रतीक्षा करती है। वहीं उन्होंने बताया कि इसके बारे में ना जानने वाले इसे देख कर नजर अंदाज कर सकते हैं। लेकिन यह खुशनसीब लोगों को दिखाई देता है। इससे पहले यह झारखंड के पलामू में मिला था। इसे एटलस मॉथ कहते हैं।  
एटलस मॉथ जून से अगस्त के अंत तक दिखाई देते हैं। इसके अंडे 10 से 14 दिन के बीच फूटते हैं। 35 से 40 दिन तक कैटरपिलर की स्थिति में रहता है। उन्होंने बताया कि प्यूपा से बड़ा पतंगा बनने में 21 दिन लगते हैं और पूरे आकार में आने पर इसका जीवन चक्र दस दिन से अधिक नहीं होता। अंधेरे में उड़ने वाला एटलस मॉथ रात में किसी बल्ब को देखकर रुक जाता है और कई दिनों तक वहीं बैठा रहता है। खतरा महसूस होता है तो डराने के लिए यह सांप के सिर की तरह दिखने वाले पंख फड़फड़ाता है। जिससे शिकारी भाग खड़े होते हैं।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live