अपराध के खबरें

बिहार में दुर्गा पूजा के मेले में खाने के बाद 15 लोगों की बिगड़ी तबियत, फूड प्वाइजनिंग से दो की मौत

संवाद 

मिथिला हिन्दी न्यूज :- जिले में फूड प्वाइजनिंग से दो लोगों की मौत हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के रोहाई गांव में दुर्गा पूजा के मेले में लगी दुकान में खाना खाने के बाद 15 लोगों की तबियत बिगड़ने लगी। इसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इलाज के दौरान पिता और बेटे की मौत हो गयी। मृतक करपी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे।
बताया जा रहा है कि दुर्गा पूजा के दौरान मेले में फूटपाथ पर कई दुकान लगाए गये हैं। इस दौरान अधिक लाभ के लिए दुकानों द्वारा भीड़ भाड़ में निकली खाद्य सामग्रियों को भी खपाया जा रहा है। जिससे लोगों की तबियत बिगड़ रही है। मिली जानकारी के दुर्गा पूजा में लोग मेला घूमने के लिए आये थे। इस दौरान सभी ने रेडी वाले के पास मिठाई और ब्रेड खाई थी, जिसके बाद वे लोग मेला घूम कर घर चले गये। अचानक रात में उनकी तबीयत बिगड़ी।

फूड प्वाइजनिंग का शिकार होने के बाद सभी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें 9 छोटे-छोटे बच्चे हैं। कुछ महिला और पुरुष भी हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों द्वारा बताया जा रहा है कि 24 घंटे के अंदर सभी रिकवरी कर लिए जाएंगे।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live