अपराध के खबरें

24 घंटा में गंतव्य पर पहुंचा प्रतिमा विसर्जन जुलुसआकर्षण का केन्द्र रहा झिझिया नृत्य

संवाद 
जाले। स्थानीय नगर परिषद्, जाले में माता दुर्गा विसर्जन की परंपरा निराली है। माता दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलुस यात्रा डेढ़ किलोमीटर पहुंचने में इस वर्ष 24 घंटा से अधिक समय लगा। माता की प्रतिमा सुखाई पोखर में विसर्जित की गई। विसर्जन करने के लिए यात्रा बुधवार को 7 बजे निकली, जो गुरूवार की संध्या 7:30 बजे सुखाई पोखर पहुंची। यात्रा में पुरूष और महिलाओं की बराबर की हिस्सेदारी देखी गई। 

एक ओर जहां महिलाएं माता की प्रतिमा की आगवानी करती है। वहीं दूसरी ओर पुरूष परंपरागत हथियारों के साथ प्रदर्शन करते हुए चलते हैं। इस मौके पर महिलाओं द्वारा समुदाऊन गीत, झिझिया नृत्य आदि प्रस्तुत किया जाता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live