अपराध के खबरें

राजधानी एक्सप्रेस से 50 लाख के सोने का बिस्किट जब्त:सीट के नीचे छुपाकर रखा था, DRI और RPF ने मिलकर पकड़ा

संवाद 
DRI और RPF की टीम ने संयुक्त रूप से 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से करीब नौ सौ ग्राम सोने का छह बिस्किट बरामद किया है। तस्कर सेंकेड क्लास AC कोच में सीट के नीचे टेप से लपेटकर छिपाये हुए था। इसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी गई है। जब्त सोने की बिस्किट म्यामार का बताया गया है। इसे आगे की कार्रवाई के लिए DRI अपने साथ माड़ीपुर स्थित कार्यालय ले गयी है।

बता दें की बीते माह भी DRI व RPF ने ट्रेन से भारी मात्रा में सोने का बिस्किट बरामद किया था। छापेमारी टीम में DRI के साथ RPF के निरीक्षक PS दूबे, सब इंस्पेक्टर गोकुलेश पाठक, हेड कंस्ट्रबल सुभाष पांडये और कंस्ट्रबल एलबी खान शामिल थे।

सूत्रों की माने तो DRI को गुप्त सूचना मिली कि राजधानी एक्सप्रेस से तस्कर सोने की बिस्किट लेकर यात्रा कर रहे है। इसे दिल्ली और उसके आसपास के इलाके में डिलिवरी करनी है। इसके बाद DRI ने RPF को इसकी सूचना दी। साथ ही DRI के अधिकारी भी जंक्शन पर पहुंचे। राजधानी एक्सप्रेस के आने के बाद छानबीन शुरू की। सूचना के आधार पर आरपीएफ टीम ने कोच को खंगाला। तीन बार खंगालने के बाद सीट के नीचे लवारिश हालत में फेंका हुआ सोने का बिस्किट बरामद किया। जो टेप से लपेटा हुआ था।

वहां बैठे यात्रियों से भी पुछताछ की। लेकिन, किसी ने भी इसकी जानकारी नहीं दी। बीते 15 सितंबर को अवध असम से RPF व DRI ने सोने के साथ एक तस्कर को दबोचा था। इसके बाद डीआरआइ ने गोल्ड रश अभियान चलाकर पटना से 30 किलो सोना का बिस्किट पकड़ा था। जब्त सोने के संबंध में जांच की जा रही है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live