अपराध के खबरें

मोकामा के बहाने बाढ़ को साधने में लगी है राजद नेत्री नमिता नीरज सिंह

संवाद 
पटना। मोकामा विधानसभा क्षेत्र में राजद उम्मीदवार नीलम देवी के पक्ष में राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष नमिता नीरज सिंह सघन जनसंपर्क अभियान चला रही है। मोकामा विधानसभा क्षेत्र में राजपूत वोट निर्णायक भूमिका में है राजद की तरफ से कोई बड़ा राजपूत चेहरा चुनाव प्रचार में देखने को नहीं मिल रहा है ऐसे में नमिता नीरज सिंह राजपूत बिरादरी की मोकामा में सर्वाधिक लोकप्रिय और जानी पहचानी चेहरा है। नमिता नीरज सिंह मोकामा से सटे बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में काफी सक्रिय है 2020 के विधानसभा चुनाव में यह सीट कांग्रेस के खाते में चली जाने के कारण नमिता नीरज सिंह को अंतिम समय में चुनाव लड़ने से वंचित होना पड़ा था हालांकि उनके द्वारा क्षेत्र में किए गए मेहनत का फल कांग्रेस प्रत्याशी को जरूर मिला नमिता नीरज सिंह के पति नीरज कुमार सिंह सीआरपीएफ में वरीय पदाधिकारी रहे राष्ट्रपति पदक से सम्मानित है। नमिता नीरज सिंह राजद के संगठन में भी काफी सक्रिय है पार्टी में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष है। बाढ़ विधानसभा में नमिता नीरज सिंह और उनके पति नीरज सिंह ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करते हैं स्थानीय होने का फायदा भी इन लोगों को मिलता है मोकामा में हो रहे विधानसभा उपचुनाव में पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी प्रत्याशी है।राजद समेत महागठबंधन के तमाम दलों ने नीलम देवी के पक्ष में पूरी शक्ति झोंक दी है सूत्र बताते हैं कि मोकामा में राजपूत वोटरों की तादाद 30000 से ज्यादा है। यह वोटर ही निर्णायक भूमिका में है ऐसे में नमिता नीरज सिंह के द्वारा चलाया जा रहा सघन जनसंपर्क अभियान जरूर राजद की लालटेन जलाने में सहायक सिद्ध होगा।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live