अपराध के खबरें

पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा सीतामढ़ी एवं सुरसंड विधानसभा से पूर्व प्रत्यासी वरिष्ट समाजसेवी सुफल झा को समाजजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

संवाद 

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरसंड विधानसभा से पूर्व प्रत्यासी,पूर्व जिला अध्यक्ष परम श्रधेय! स्व.सुफल झा जी कि श्रधांजलि सभा तिलक साह उच्च विद्यालय पुपरी गांव में भाजपा नेता सह जिला परिषद सदस्य संदीप ठाकुर कि अध्यक्षता में आयोजित कि गयीl सभा संचालन पूर्व प्रखंड अध्यक्ष भाजपा पुपरी भोगेन्द्र गिरी जी के द्वारा किया गया।।उनकी मृत्यु से राजनीति में जो अपूरणीय क्षति हुई है,,उसकी भरपाई संभव नहीं हैIवक्ताओं ने उनकी लोकप्रियता एवं राजनीतिक दृढ़ता का विस्तार से चर्चा किया l सीतामढ़ी में हुए साम्प्रदायिक दंगा के दोषियों के खिलाफ जमकर आवाज उन्होंने बुलंद किया।।भाजपा कार्यकर्ताओं को राजनीति कि बारीकी से अवगत करवाने का काम भी झा जी बखूबी ढंग से किया।।उनके मुख मंडल के मुस्कान का कायल सभी दलों का कार्यकर्ता थे।।वो कभी भी तनाव में नज़र नहीं आते थे,,सैदव कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करना उनका स्वभाव था।।सभी राजनीतिक दल विपक्षी दल के साथी उनको अपना आदर्श मानते थे।सीतामढ़ी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के स्तम्भकार सुफल जी को भूल पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन भी है।।सदा ही उनके सकारात्मक ऊर्जा एवं व्यक्तित्व को गर्मजोशी व गर्व से याद किया जायेगा।।कार्यकर्ताओं के दिलों में और सीतामढ़ी वाशियों के मन में उनका वाश सदा ही रहेगा।।जिला अध्यक्ष के रूप में उनका शानदार कार्यकाल एवं कार्यक्रमों को भला कौन भूल सकता है।सीतामढ़ी के सभी वरिष्ठ राजनेता एवं प्रदेश के राजनेता भी सीतामढ़ी के विकास एवं भलाई के लिए उनका परामर्श निश्चित लिया करते थे।।सीतामढ़ी के राजनीति का दिशा और दशा तय करने वाले सुफल झा जी सदा ही हमलोगों के मन में रहेंगे।।उनके तैलीय चित्र पर सभी साथियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी ओर से श्रधांजलि व्यक्त किए।।ऐसे महापुरुष को शत शत नमन करता हूँ,,उनके चरणों विनम्र श्रद्धांजलि निवेदित करता हूँ।।महाकालेश्वर महाकाल से प्रार्थना करता हूँ, ईश्वर उन्हें श्री चरणों में स्थान एवं परिजनों को अथाह पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करें।मौके पर संदीप ठाकुर, भोगेन्द्र गिरी,रंधीर चौधरी, गुलटेन मिश्र,कैलाश मिश्र,राजकुमार मंडल मदन मिश्र, दुखा पाठक,अमोद कुमार पासवान, रामसेवक पंडित, प्रेम पासवान, राम लखन चौधरी, संजय कुशवाहा,सतीश चंद्र झा,जय प्रकाश झा,कन्हाई मिश्र,जीवछ मिश्र,वैधनाथ मिश्र,दया सागर गिरी,हेमंत गिरी,बादल राज,धर्मबीर प्रसाद गुप्ता,नीलमणि ठाकुर,मोहन पासवान, ऋषिकेष कुमार,नवीन गुप्ता उर्फ लड्डू,हाफिज शेख,शत्रुधन शर्मा,अंकित गिरी,रामु मिश्र,मृत्युंजय झा,मदन मिश्र,हरिकिशोर पंडित,राम स्नेही पांडे,सोनू पांडे,महेश गिरी,दीपक कुमार,बद्रीनाथ मिश्रा,दिलीप शाह सहित सैकड़ों कि संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें।शत शत नमन। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live