अपराध के खबरें

बेगूसराय में रिटायर्ड फौजी की हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान अपराधियों ने मारी गोली

संवाद 

बिहार के बेगूसराय जिले में बेखौफ बदमाशों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला है। अपराधियों ने एक रिटायर फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजन में कोहराम मचा हुआ है। वारदात नयागांव थाना क्षेत्र के सोनापुर डीह गांव की है। मृतक रिटायर फौजी की पहचान सोनापुर गांव के रहने वाले सियाशरण सिंह के 60 वर्षीय पुत्र विजय सिंह के रूप में की गई है।घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ग्रामीण रंजीत सिंह पर घटना में संलिप्तता होने का आरोप लगाकर उसके घर और गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के सारे वीडियो पर जांच पड़ताल कर रही है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live