अपराध के खबरें

बिहार में मां रहती थी मायके... पिता महीनों तक नाबालिग बेटी के साथ किया गंदा काम

संवाद


बिहार के बेगूसराय से रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पिता पर अपनी नाबालिग बेटी से लगातार यौन शोषण करने का आरोप लगा है। इस मामले में महिला ने अपने पति पर बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला महिला थाना में दर्ज कराई है। मामला दर्ज कर महिला थाना की पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि मामला 23 सितंबर 2022 को ही दर्ज हुआ था, लेकिन मामला अब जाकर सामने आया है, जब पीड़िता किसी काम से कोर्ट पहुंची।मटिहानी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसका पति दो शादी कर रखा है। पहली पत्नी से विवाद के बाद उस शादी को छुपा कर उससे दूसरी शादी की थी। उसे एक बेटा और एक बेटी है। महिला के अनुसार, यहां भी विवाद हुआ तो वह एक साल से अपने मायके भागलपुर में रह रही थी। जबकि उसका बेटा-बेटी अपने पिता के साथ बेगूसराय में रह रहे थे। आरोप है कि उसके पिता ने बेटे के साथ मारपीट कर उसे भगा दिया और अकेली रह रही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live