अपराध के खबरें

बिहार से अब मॉनसून विदा होने की कर रहा तैयारी, जानिए कब से आएगी गुलाबी ठंड

संवाद

बिहार में मानसून की विदाई का सिलसिला आरंभ हो गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई प्रदेश के मोतिहारी, गया, झारखंड के डालटनगंज, छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर, मंडाला, इंदौर, गांधीनगर, राजकोट, पोरबंदर से शुरू हो गई है। अगले दो से तीन दिनों में प्रदेश के अधिकांश भाग से मानसून की विदाई के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में मानसून का प्रवेश 12 जून को पूर्णिया में हुआ था। पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज राज्‍य का मौसम सामान्‍य रहेगा। कुछ इलाकों में बादल घिरे रहने और हल्‍की बारिश की संभावना है। आम तौर पर मौसम शुष्‍क बना रहेगा।मौसम विज्ञानी की मानें तो प्रदेश में प्राय: मानसून की विदाई की तिथि पांच से 10 अक्टूबर के बीच होती है लेकिन मौसम में बदलाव के कारण इस वर्ष विदाई में थोड़ा वक्त लगा है। वर्ष 2020 की बात करें तो प्रदेश में मानसून का आगमन 13 जून को और विदाई 10-12 अक्टूबर के बीच हुई थी। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पूसा में 23.6 मिमी, रोसड़ा में 18 मिमी, मुजफ्फरपुर में 12.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live