अपराध के खबरें

बिहार की सभी क्षेत्रीय भाषाओं में अभिनय करने वाले पहले अभिनेता अमिय कश्यप होंगें सम्मानित

संवाद 

महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन 11अक्टूबर को मिथिलांचल की चर्चित साहित्यिक संस्था "अभिव्यक्ति" बिहार के बेगूसराय से जुड़े फिल्म अभिनेता अमिय कश्यप को सम्मानित करेगी।बिहार की सभी पाँच क्षेत्रीय भाषा भोजपुरी, मैथिली, अंगिका, बज्जिका एवं मगही में अभिनय करने वाले बिहार के पहले अभिनेता बनने का गौरव प्राप्त अमिय कश्यप बिहार में क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों को बढाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया है।इन बातों की जानकारी संस्था के प्रमुख सह वरिष्ठ साहित्यकार चाँद मुसाफिर ने संस्था के कार्यालय में रविवार को दी।उन्होंने कहा कि अमिय कश्यप ने बिहार के क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के विकास में क्रांतिकारी भूमिका निभाई इसीलिए आगामी 11 अक्टूबर को उन्हें महानायक कला रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि भारतीय फिल्म उद्योग में बिहार के दर्जनों कलाकार हैं किंतु बिहार की सभी क्षेत्रीय भाषाओं में सिनेमा को विकसित करने का श्रेय अभिनेता अमिय कश्यप को ही जाता है।बिहार और देशभर में दर्जनों पुरस्कार प्राप्त अभिनेता अमिय कश्यप ने कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से लोगों को प्रभावित किया है।चौहर, जट जटिन, गुलमोहर, लव यू दुल्हिन, टूटे न सनेहिया के डोर, सईयां ई रिक्शावाला, तीज, मनवा के मीत, तुम्माफेरी सहित लगभग दो दर्जन फिल्मों में अभिनेता अमिय कश्यप ने मुख्य भूमिका निभाई है।बेगूसराय में राष्ट्रकवि दिनकर फिल्मसिटी की स्थापना करने वाले अभिनेता अमिय कश्यप आजकल जी गंगा के भोजपुरी धारावाहिक श्यामतुलसी में अपने अभिनय से चर्चा में हैं।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live