अपराध के खबरें

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ अयोध्या का दीपोत्सव

संवाद 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अयोध्या के प्रति प्रतिबद्धता ने एक बार फिर इस प्राचीन नगरी को वैश्विक रिकॉर्ड सूची में दर्ज कराया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के इस 'भव्य दीपोत्सव' को देखा-परखा और अंततः एक साथ एक स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलन को नवीन विश्व कीर्तिमान का दर्जा दिया। कीर्तिमान रचने में अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के शिक्षकों व छात्रों की बड़ी भूमिका रही।गौरतलब है कि पहली बार 2017 में आयोजित दीपोत्सव में 1.71 लाख दीप जले थे। हर वर्ष इनकी बढ़ती गई। साल 2018 में 3.01 लाख, 2019 में 4.04 लाख, 2020 में 6.06 लाख एवं 2021 में 9.41 लाख दीप प्रज्ज्वलित किये गए थे, जिनकी संख्या बाद में बढ़कर 11 लाख से अधिक हो गयी। इस बार दीपोत्सव 2022 में 15.76 लाख दीपों का रिकॉर्ड बना। इस उपलब्धि के लिये प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री योगी को शुभकामनाएं दी। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के ‘भव्य दीपोत्सव' को देखा, परखा और अंतत: एक साथ एक स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलन को नवीन विश्व कीर्तिमान का दर्जा दिया। कीर्तिमान रचने में अयोध्या स्थित अवध विश्वविद्यालय के शिक्षकों व छात्रों की बड़ी भूमिका रही।       मौजूद भारी हुजूम ने ‘श्री राम जय राम जय जय राम' के जाप के साथ ,एक-एक कर 15.76 लाख दीप जलाये। गिनीज बुक ऑफ वल्डर् रिकॉडर् के प्रतिनिधियों द्वारा कीर्तिमान रचने की घोषणा के साथ ही पूरी अयोध्या ‘जय श्री राम' के उद्घोष से गुंजायमान हो उठी। मंच संचालक ने जैसे ही यह जानकारी दी, समूची अयोध्या एक बार फिर ‘जय सिया राम' के गगनभेदी नारों से गूंज उठी। इससे पहले विगत वर्ष भी इसी स्थान पर दीप प्रज्ज्वजन का कीर्तिमान रचा गया था।       मुख्यमंत्री योगी ने गिनीज बुक के प्रमाणपत्र को मंच पर अपने हाथों से उठाकर समूची अयोध्या का अभिवादन किया। दूसरे कार्यकाल के पहले दीपोत्सव में पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी भी इसके साक्षी बने। उन्होंने इस अविस्मरणीय, अछ्वुत उपलब्धि पर मुख्यमंत्री योगी को शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live