अपराध के खबरें

LTC घोटाले में दोषी पाए जाने के बाद RJD विधायक अनिल सहनी की विधानसभा सदस्यता रद्द हुई.

संवाद 

 बिहार में आरजेडी का दूसरा विकेट गिर गया। एके 47 और हैंड ग्रेनेड कांड में अनंत सिंह की विधायिकी जाने के बाद दूसरे विधायक की भी सदस्यता खत्म कर दी गई है। मुजफ्फरपुर में कुढ़नी के राजद विधायक अनिल सहनी को 3 साल की सजा होने के बाद उनकी विधानसभा की सदस्यता चली गई है। विधानसभा सचिवालय ने इस बाबत एक खत भी जारी कर दिया है। इस अधिसूचना में ये जानकारी दी गई है कि कुढ़नी के आरजेडी विधायक को LTC घोटाले में दोषी करार दिए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है।
मुजफ्फरपुर में होगा दूसरा उपचुनाव
बोचंहा के बाद कुढ़नी में उपचुनाव की संभावना से मुजफ्फरपुर की सियासत गरमा गयी है। राजद विधायक अनिल सहनी को सजा मिलने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। इससे कुढ़नी विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होना तय हो गया है। उधर अनिल सहनी को सजा की खबर सामने आते ही सियासी गलियारे में हलचल भी तेज हो गई। राजनीतिक बयानबाजी से लेकर उपचुनाव और संभावित दावेदारों के नाम की चर्चा चालू है। 2020 के विधानसभा चुनाव में अनिल सहनी के निकटतम प्रतिद्वंद्वी और बीजेपी उम्मीदवार पूर्व विधायक केदार प्रसाद गुप्ता का कहना है कि 'उपचुनाव में जनता अपने वोट से जवाब देगी। बीजेपी अब उपचुनाव की तैयारी में जुटेगी और जनता के बीच इनकी पोल खोलेगी।'

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live