अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 1 दिसंबर 2022 (गुरुवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

 01/12/2022,गुरुवार।
अग्रहायण मास,शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत 2079,
शक संवत 1944,
दक्षिणायण,दक्षिण गोल:,
हेमंत ऋतू,पूर्व काल:,

अष्टमी तिथि दि 11:46 तक,
उपरांत नवमी तिथि आरम्भ।
शतभिषा नक्षत्र दि 11:00 तक,
उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र आरम्भ।
योग हर्षण द 19 प 39,
करण बव द 12 प 31,
चन्द्र्मा कुम्भ राशि मे रा 04:11 तक,उपरांत मीन राशि मे।
सूर्योदय 06:46,सूर्यास्त 05:14 तक।

आज - विवाह:-द्विरागमन शतभिषायां दि 11:00 यवत्त्।
उप्रोक्त् मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
ज्योतिष,हस्तलिखित जन्मकुंडली,वास्तु,यज्ञोपवित संस्कार,विवाह,पूजा पाठ, महामृत्युंज्य जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानो के लिए संपर्क कर सकते है।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
  मेष- 
आज चन्द्रमा का लाभ भाव में व सूर्य का अष्टम गोचर धन लाभ तो देगा लेकिन स्वास्थ्य में परेशानी दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।अनार का दान करें।लव लाइफ में तनाव रह सकता है।

वृष-
 आज का दिन जाँब में प्रोमोशन या विशेष सफलता का है। सूर्य के दाम्पत्य भाव मे गोचर शुभ है।रुके धन का आगमन हो सकता है।बैंकिंग,आईटी व मीडिया से जुड़े लोग जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे।हरा व आसमानी रंग शुभ है।युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।उड़द का दान करें।

मिथुन-
 गुरु का इस राशि से दशम व सूर्य का इस राशि से खष्ठम व चन्द्रमा का नवम गोचर सफलता कारक है। जाँब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है।संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है।मूंग का दान करें।

कर्क-
इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का अष्टम गोचर व्यवसाय में उन्नति देगा। टीचिंग,आईटी व बैंकिंग फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।उड़द का दान करें।किसी निर्जन स्थान पर बेल व बरगद का पेड़ लगाएं।

सिंह-
आज सूर्य का चतुर्थ व चन्द्रमा का कुम्भ गोचर टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों के लिए मंगलमय है। पॉलिटीक्स में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। हरा व लाल रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी।मूंग व गुड़ का दान करें।युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

कन्या-
चन्द्रमा खष्ठम आर्थिक सुख से प्रसन्नता देंगे। जाँब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है।सफेद व आसमानी रंग शुभ है।धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

तुला-
 खष्ठम गुरु व द्वितीय सूर्य व चन्द्रमा का कुम्भ में रहना थोड़ा संघर्षमय है। शनि का पँचम गोचर लाभ संतान को लाभ प्रदान कर रहे हैं।संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें।आज मेष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लाल व पीला रंग शुभ है

वृश्चिक- 
आज सूर्य का इस राशि में गोचर व्यवसाय में सफलता देगा। सूर्य व चन्द्रमा संघर्ष देगा। वृश्चिक व मकर राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।पीला व लाल रंग शुभ है। मसूर का दान करें।अपराजिता का पेड़ लगाएं।गाय को पालक खिलाएं।

धनु-
 आज गुरु मीन व शनि इसी राशि से द्वितीय रहकर आईटी ,टीचिंग व मीडिया जाँब के लिए अनुकूल हैं। गुरु चतुर्थ होकर उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है।माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

 मकर
राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य वृश्चिक तथा चन्द्रमा इस राशि से द्वितीय गोचर कर रहे हैं।जाँब को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है।मेष व कन्या राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।मङ्गल के 
 लाल कम्बल का दान करें।

कुंभ- 
आज का दिन शिक्षा में प्रोग्रेस का है।इस राशि से द्वादश शनि,वृश्चिक राशि के सूर्य व इस राशि के चन्द्रमा गृह जाँब में प्रोमोशन सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें ।हरा व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

 मीन-
 आज जांब में भाग्यभाव में सूर्य चमत्कारिक है। द्वादश चन्द्रमा किसी पारिवारिक विवाद को समाप्ति दे सकता है।हेल्थ के प्रति सचेत रहें।पीला व सफेद रंग शुभ है।श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें व कम्बल तथा अन्न का दान करें।युवा लव लाइफ से खुश रहेंगे।

उपरोक्त कोई जरुरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक ब्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरुरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live