अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 11 नवम्‍बर 2022 (शुक्रवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

11/11/2022,शुक्रवार।
अग्रहायण मास,कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत 2079,
शक संवत 1944,
दक्षिणायण,दक्षिण गोल:,
हेमंत ऋतू,उत्तरे काल:,

तृतीया तिथि रा 06:53 तक,
उपरांत चौथ तिथि आरम्भ।
मृगशिरा नक्षत्र अहोरात्र।
योग शिव द 38 प 29,
करण भद्रा द 30 प 45,
चन्द्र्मा वृष राशि मे संध्या 06:03 तक,उपरांत मिथुन राशि मे।
सूर्योदय 06:35,सूर्यास्त 05:25,
दिन का राहू काल - दि 09:18 से 12:00 बजे तक।

आज - सौभाग्य सुंदरी तृतीया व्रत।
उप्रोक्त् मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
ज्योतिष,हस्तलिखित जन्मकुंडली,वास्तु,यज्ञोपवित संस्कार,विवाह,पूजा -पाठ, माहा मृत्युंजय जाप एवं धार्मिक अनुष्ठानो के लिए संपर्क कर सकते है ।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोल चाल आज क्या कहता है 
   मेष
 किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार में वृद्धि होगी, परन्तु भागदौड़ भी अधिक रहेगी। पिता का साथ मिलेगा। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। किसी सम्पत्ति से धनार्जन के साधन बन सकतहैं।

वृष
 मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु बातचीत में संयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मसंयत भी रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान मिल सकता है। संतान से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।

मिथुन
आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु मन अशान्त रहेगा। अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में अफसरों से मनमुटाव हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा, परन्तु आपसी सौहार्द बनाये रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। माता से धन की प्राप्ति होगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

कर्क
- व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। शैक्षिनिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह
 मानसिक शांति बनाए रखने के लिए प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कला-संगीत के प्रति रुझान रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। व्यर्थ के विवाद की स्थिति बन सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कन्या
 शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। अपनी सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। मित्रों के साथ किसी स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता राशि-

तुला 
- मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। नौकरी में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कारोबार में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। खर्च अधिक होंगे। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। किसी पैतृक संपत्ति से आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं।

वृश्चिक
 आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार के लिए पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। शैक्षिक कार्यों में आशातीत सफलता मिलने की उम्मीद है।

धनु
 मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र से वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। माता-पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मकर
- शैक्षिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। आलस्य की अधिकता हो सकती है। नौकरी में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। कार्यभार में बढ़ोतरी के मौके मिलेंगे। परिवार के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

कुंभ
- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार में लाभ के अवसर म‍िलेंगे। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। ऑफि‍स में कोई महत्‍वपूर्ण ज‍िम्‍मेदारी म‍िल सकती है। मन अशान्त रहेगा।

मीन
- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। उच्चशिक्षा के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मन परेशान हो सकता है। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। पिता का सहयोग मिलेगा। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से दूर रहें। मित्रों के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। लंबे समय से प्रतीक्षारत कोई काम पूरा होगा।
उपरोक्त कोई जरुरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरुरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live