अपराध के खबरें

शादी के 18 साल बाद महिला ने दिया 'प्लास्टिक की गुड़िया' को जन्म, हैरान कर देने वाला है मामला

संवाद

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शादी के 18 साल बाद बाद महिला को गर्भवती बताकर अस्पताल पहुंच गई। इस दौरान महिला ने डॉक्टरों को बताया कि घर पर ही उसका अबॉर्शन हो गया है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि महिला गर्भवती नहीं थी। डॉक्टरों ने कहा कि महिला जिस भ्रूण को दिखाकर अबॉर्शन की बात बोल रही है वह एक प्लास्टिक गुड़िया के जैसा है, जिसे कलर किया गया है। बता दें कि यह मामला बढ़पुरा CHC का है।जानकारी के अनुसार, बीते बुधवार को रामिकावर गांव निवासी सीमा देवी पत्नी सत्येंद्र सिंह करीब 4 बजे के आसपास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़पुरा पहुंची। इसके बाद उन्होंने डॉक्टर को बताया कि घर पर उनका अबॉर्शन हो गया है। जिसके बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया। इस दौरान सीमा देवी के साथ उनकी सास उषा देवी भी आई थीं। उषा देवी ने प्लास्टिक के खिलौने जैसी दिखने वाली गुड़िया को बहू का भ्रूण बताने लगी। उषा देवी ने कहा कि यह उनकी बहू का नवजात बच्चा है। सीमा की सास ने डॉक्टर को बताया कि देर हो जाने के कारण उनकी बहू ने घर पर ही बच्चे को जन्म दे दिया है। 

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live