अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 23 नवम्‍बर 2022 (बुधवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

23/11/2022,बुधवार।
अग्रहायण मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत 2079,
शक संवत 1944,
दक्षिणायण,दक्षिण गोल:,
हेमंत ऋतू,पूर्व काल:,
रा 04:59 तक,उपरांत प्रतिपदा तिथि आरम्भ।
विशाखा नक्षत्र रा 10:33 तक,
उपरांत अनुराधा नक्षत्र आरम्भ।
योग शोभन द 25 प 43,
करण चतुरघ्न द 27 प 24,
चन्द्र्मा तुला राशि मे दि 04:43 तक,उपरांत वृश्चिक राशि मे।
सूर्योदय 06:43,सूर्यास्त 05:17 तक।
दिन का राहू काल - दि 09:23 से 10:42 तक,उपरांत दि 12:01 से 01:20 तक।

आज - मार्गी अमावस्या,स्नान -दान,शिववास।अग्नि वास:।
उप्रोक्त् मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
ज्योतिष,हस्तलिखित जन्मकुंडली,वास्तु,यज्ञोपवित संस्कार,विवाह,पूजा पाठ,महा मृत्युंजय जाप एवं धार्मिक अनुष्ठानो के लिए संपर्क कर सकते है।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
 मेष 
आज मित्रों के मौजमस्ती में दिन गुजरेगा। दफ्तर में अफसर के साथ बहस होने की संभावना है।पारिवारिक कार्य पूरे कर पाएंगे। दंपत्तियों के बीच नोकझोंक हो सकती है। किसी कार्यवश यात्रा पर जा सकते हैं।

वृषभ 
दानपुण्य के कार्य करेंगें। अनजान लोगों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। किसी को अपनी गुप्त बातें न कहें। दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा। कुंवारों का रिश्ता तय हो सकता है, आज काफी खुश रहेंगे।

मिथुन 
अपनी योजनाओं का खुलास कर सकते हैं। पारिवारिक मुद्दों को लेकर विचार मंथन होगा। पास की जगह घूमने जा सकते हैं। आज पैतृक मामलों में कामयाबी मिलेगी। आग, पानी आदि से सतर्क रहें। लेनदेन के दौरान लापरवाही न करें।

कर्क 
आपकी विद्वता से दूसरे लोग प्रभावित होंगे। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। सोचे हुए कार्य पूरे होने से खुशी मिलेगी। किसी काम के सिलसिले में परिवार के लोगों से मुलाकात करेंगे। मित्रों से मधुर संबंध रहेंगे ।

सिंह 
किसी विकट स्थिति में फंसेंगे। आमदनी से ज्यादा खर्च न करें। परिवार के लोगों से मुलाकात होगी। जमीन जायदाद को लेकर विवाद बढ़ सकता है। आज तनाव के कारण आपके काम रूक सकते हैं। किसी के प्रति गलत धारणा ना बनाएं।

कन्या 
 पूजा पाठ, अध्यात्म की ओर अग्रसर होंगे। सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है।पारिवारिक कार्यों में योगदान देंगे। सार्वजनिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। भाई-बंधुओं से गलतफहमी दूर होगी।किसी की मदद कर सकते है।

तुला 
 खानपान में गड़बड़ी के चलते सेहत बिगड़ सकती है। विवादों से दूर रहें। संपत्ति विवाद का सामना कर सकते हैं। कीमती सामानों की सुरक्षा करने में लापरवाही न करें। समय पर अपने कार्यों को पूरा करेंगे। दंपत्ति घूमने जाएंगे ।

वृश्चिक
 किसी षडयंत्र शिकार हो सकता है। रुके हुए काम को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय निकलना पड़ेगा। प्रमोशन की सूचना मिल सकती है। आध्यात्मिकता को अपनाएंगे। सामाजिक जीवन सुखद व सद्भावयुक्त रहेगा।

धनु
 विवादित मामलों में अपनी राय व्यक्त न करें । बैंक, बीमा से जुड़े काम पूरे कर पाएंगे। कोई जबरिया आपको उलझा सकता है। मादक पदार्थों का सेवन न करें। आपको नए स्रोत से आर्थिक लाभ हो सकता है। सोच समझकर खर्च करें।

मकर
-सेहत बिगड़ सकती है। सिरदर्द, मांसपेशियों के खिचाव से प्रभावित रहेंगे। मित्रों के साथ होने वाली पार्टी कैंसिल हो सकती है। सार्वजनिक कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार रहेगा।

कुंभ
आज आपको सावधान रहना होगा। अपने कार्य के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। विद्यार्थी अपने सहपाठियों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। बुरी संगति को छोड़े। खानपान की अनियमितता से सेहत बिगड़ सकती है।

मीन
 आज कई लोगों से मुलाकात होगी। निजी चर्चा हर किसी से न करें। करियर आगे बढ़ेगा। प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात का फायदा मिलेगा। विचारों में श्रेष्ठता रहेगी। वैवाहिक जीवन में कुछ संकट आ सकता है। धन लाभ होने की संभावना है।

उपरोक्त कोई जरुरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक ब्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरुरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live