अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 25 नवम्‍बर 2022 (शुक्रवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

25/11/2022,शुक्रवार।
अग्रहायण मास,शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत 2079,
शक संवत 1944,
दक्षिणायण,दक्षिण गोल:,
हेमंत ऋतू,पूर्वकाल:,

द्वितीया तिथि रा 01:16 तक,
उपरांत तृतीया तिथि आरम्भ।
ज्येष्ठा नक्षत्र रा 08:21 तक,
उपरांत मूल नक्षत्र आरम्भ।
योग सुकर्मा द 12 प 49,
करण बालव द 21 प 05,
चन्द्र्मा वृश्चिक राशि मे रा 08:21 तक,उपरांत धनु राशि मे।
सूर्योदय 06:44,सूर्यास्त 05:16,
दिन का राहू काल - दि 09:22 से 12:01 तक।

आज - मुंडन,विवाह:- वधुप्रवेश मुले रा 08:21 उपरि ,द्विरागमन तृतीयायां रा 01:16 उपरि ।
उप्रोक्त् मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
ज्योतिष,हस्तलिखित जन्मकुंडली,वास्तु,यज्ञोपवित संस्कार,विवाह,पूजा पाठ, महा मृत्युंजय जाप एवं धार्मिक अनुष्ठानो के लिए संपर्क कर सकते है।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
मेष
- परिजनों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे।भाग्योदय संभव है। जो भी काम करें पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे।

 वृषभ
- नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें, नुक्सान संभव है। नौकरी में बदलाव के योग के बीच राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफकता पा सकते हैं।

 मिथुन
- आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आप ने मदद की थी, वही आज आप का विरोध करेंगे। रूचि के अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।

कर्क
- वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।

सिंह
- बीती बातों को भुलाकर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आप की उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आपको नुकसान पहुचाने का हर संभव प्रयास करेंगे, सतर्क रहें।

कन्या
- सामाजिक वर्चस्व बढ़ेगा। मन में किसी बात को ले कर दुविधा है, उसी के कारण आप तनाव महसूस करेंगे। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आपके कार्यो में सहायक होंगे। यात्रा सुखद रहेगी।

तुला
- कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से इर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित रहेंगे। कारोबार में नई तकनिकी का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगड़े की संभावना के बीच धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगा।

 वृश्चिक
- धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।

 धनु
- रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराएं नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा। जीवन साथी का साथ मिलेगा।

मकर
- नई योजनाओ में पूंजी निवेश सोच समझ कर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आपको ख्याति दिला सकते है। कारोबार विस्तार के योग हैं।

कुंभ
- नया काम शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों और बड़ो से मार्गदर्शन व सलाह अवश्य लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। किसी की बातों में जल्द फंस जाते हैं, उचित होगा कि खुद को परिपक्व करें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

 मीन 
- आप की आदतों के कारण आप से अपनों ने दुरियां बना लीं है। अच्छा होगा कि समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार में परिवर्तन लाएं। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।

उपरोक्त कोई जरुरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरुरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live