अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 28 नवम्‍बर 2022 (सोमवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

l
28/11/2022,सोमवार।
अग्रहायण मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत 2079,
शक संवत 1944,
दक्षिणायण,दक्षिण गोल:,
हेमंत ऋतू,पूर्व काल:,
पंचमी तिथि रा 06:20 तक,
उपरांत षष्ठी तिथि आरम्भ।
उत्तराषाढ़ नक्षत्र दि 03:22 तक,उपरांत श्रवण नक्षत्र आरम्भ।
योग वृद्धि द 42 प 07,
करण बव द 02 प 01,
चन्द्र्मा मकर राशि मे अहोरात्र।
सूर्योदय 06:44,सूर्यास्त 05:16,
दिन का राहू काल - दि 08:03 से 09:22 तक,उपरांत दि 02:38 से 03:57 तक।

आज - विवाह पंचमी,श्री सीताराम विवाहोत्सव,मुंडन,द्विरागमन,वधुप्रवेश्,विवाह,दिवारात्रौ नवान्नपार्वण,गृह प्रवेश पंचम्यां ।
उप्रोक्त् मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
ज्योतिष,हस्तलिखित जन्मकुंडली,वास्तु,यज्ञोपवित संस्कार,विवाह,पूजा पाठ, महामृत्युंज्य जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानो के लिए संपर्क कर सकते है।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है।
 मेष
- अपने कॅरियर के प्रति आप के स्वप्न साकार होते नजर आएंगे। कार्यस्थल पर कार्य की गति बनाए रखें। व्यावसायिक उद्देश्य से की गई यात्रा सफल होगी। परिजनों के समक्ष कटु वचनों का प्रयोग न करें।

वृषभ
- आज दिन अनुकूल रहेगा। प्रियजन से भेंट की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।कर्मक्षेत्र के प्रति सजग रहेंगे। प्रेम प्रसंग के कारण परिवार में विवाद हो सकते हैं। कीमती वस्तुओं पर खर्च होगा।

मिथुन
- घर परिवार के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सराफा व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन उपयुक्त है। नौकरी में पद और पराक्रम बढ़ेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। कॅरियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

कर्क
- आप बहुत जल्दी किसी की भी बातों में आ जाते है, उचित होगा सोच समझ कर निर्णय लें। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में आपकी विजय होगी। साझेदारी में नए अनुबंध होंगे। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी। नए वस्त्र अंलकार की प्राप्ति के योग है।

सिंह
- समय का दुरुपयोग न करें। वाहन सुख सम्भव है। कार्य करने के तरीकों को बदलें। वैवाहिक प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। संबंधियों के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।

 कन्या
- आपकी बातों से कार्यस्थल पर लोग प्रभावित होंगे। मित्रों की मदद करनी पड़ सकती है। आज किसी से भी लेनदेन न करें। व्यापार में अनायास लाभ होने के योग हैं। अधूरे काम समय पर होंगे। आय से अधिक व्यय होगा।

तुला
- किसी विशेष कार्य को अंजाम देने में मित्र सहयोग करेंगे। आप के निर्णय से परिवार में असंतोष रहेगा। मन में उत्साह की कमी होगी। घर की साज सज्जा में समय बीतेगा ।

वृश्चिक 
- परिजनों को अपना कोई राज बताने में संकोच कर रहे हैं।कार्यस्थल पर कर्मचारियों से तनाव रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। खर्चों की चिंता होगी। सामाजिक कामों में जरूरत से ज्यादा उत्सुकता कार्य बिगाड़ सकती है।

 धनु
- आप की सूझबूझ से व्यापार में प्रगति होगी। बुद्धि चातुर्य से आने वाली कठिनाइयां दूर हो सकेंगी। धार्मिक यात्रा हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। आर्थिक लाभ होगा। मन की व्याकुलता बढ़ सकती है।

 मकर
- मन प्रसन्न रहेगा। शासकीय क्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती हैं पर आपके संबंधों से कार्य हो जाएंगे। दूसरों की आलोचना से दूर रहें। संतान के विवाह प्रस्ताव सफल होंगे।

 कुंभ
- परिणय चर्चा में सफल होंगे। मांगलिक कार्यों की रुपरेखा बनेगी। सामाजिक मान में वृद्धि होगी। कई दिनों बाद आज स्वयं के लिए समय निकाल पाएंगे।

मीन
- अपने खान-पान की अनियमितता को संतुलित करें। परिवार में किसी से मतभेद होने की आशंका है, उचित होगा कि शांत रहें। पुराने संबंधों का लाभ मिलेगा। कर्मक्षेत्र में यश की वृद्धि संभव होगी। वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति सम्भव है।

उपरोक्त कोई जरुरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक ब्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरुरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live