अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 6 नवम्‍बर 2022 (रविवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

06/11/2022,रविवार।
कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष ।
विक्रम संवत 2079,
शक संवत 1944,
दक्षिणायण,दक्षिण गोल:,
शरद ऋतू,उत्तरे काल:,

त्रयोदशी दि 04:44 तक,
उपरांत चतुर्दशी तिथि आरम्भ।
रेवती नक्षत्र रा 01:07 तक,
उपरांत अश्विनि नक्षत्र आरम्भ।
योग वज्र द 47 प 41,
करण तैतिल द 25 प 31,
चन्द्र्मा मीन राशि मे रा 01:07 तक,उपरांत मेष राशि मे।
सूर्योदय 06:32,सूर्यास्त 05:28,
दिन का राहू काल - दि 10:38 से 01:22 तक।

आज - विद्यापति स्मृति दिवस,प्रदोष चतुर्दशी व्रत।,श्री वैकुंठ चतुर्दशी व्रत,पंचक (भदवा) समाप्ति रा 01:07 उपरि।
उप्रोक्त् मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
ज्योतिष,हस्तलिखित जन्मकुंडली,वास्तु,यज्ञोपवित संस्कार,विवाह,पूजा पाठ, महा मृत्युंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानो के लिए संपर्क कर सकते है।
पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोल चाल आज क्या कहता है
  मेष – 
(चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ)
नकारात्मक विचारों से बचें। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। मन अशान्त हो सकता है। परिवार की सुख-सुविधाओं पर ध्यान दें। पिता से वैचारिक मतभेद रहेंगे। रहन-सहन व्यवस्थित करने का प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यों में सफलता का मार्ग प्रशस्त होगा। विवादों से बचकर रहें।

वृषभ( (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो)
बातचीत में संयत रहें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सकीय खर्च बढ़ सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। नौकरी में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकता है।

मिथुन – (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह)
मन परेशान हो सकता है। व्यर्थ के झगड़े एवं क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में शान्ति बनाये रखें। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। मानसिक कठिनाइयां परेशान कर सकती हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियां हो सकती है।

कर्क– (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो)
आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु मन परेशान हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। शैक्षिकहै यों में सफलता के योग हैं।

सिंह 
– (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे)- 
शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संचित धन में कमी आ सकती है। पिता से मतभेद रहेंगे। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मनवांछित परिणाम मिलेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी।

कन्या 
 – (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,प)
मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता संदिग्ध है। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहें हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता से परेशानी बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन में असहज रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भाइयों के साथ कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं।

तुला – (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते)
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा,परन्तु मन अशान्त हो सकता है। आत्मसंयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। बातचीत में संयत रहें। विदेश प्रवास पर जा सकते हैं।

वृश्चिक
– (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु)
मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबार पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। आय में कमी एवं खर्च अधिक रहेंगे। बौद्धिक कार्यों से धन मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। कारोबार के विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। पिता से भी धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार से दूर जाना पड़ सकता है।

धनु– (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे)
आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी मित्र से वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मित्रों के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर – (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि)
आलस्य की अधिकता रहेगी। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता का साथ रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति होगी। मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। वाहन सुख में कमी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में समस्याएं अभी बनी रहेंगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। परिश्रम अधिक होगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आय के स्रोत बनेंगे।

कुंभ  – (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)
आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कारोबार के विस्तार में भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी, लेकिन आत्मविश्वास में कमी रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिल सकता है। किसी पैतृक संपत्ति से लाभ की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

मीन– 
(दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) 
मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा, परन्तु संयत रहें। क्रोध से बचें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। आत्मसंयत रहें। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टदायी रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

उपरोक्त कोई जरुरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरुरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live