अपराध के खबरें

मोकामा उपचुनाव में आरजेडी की जीत

संवाद

मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीटों पर हुए मतदान की मतगणना रविवार सुबह आठ बजे से जारी है. माना जा रहा है कि दोपहर तक चुनाव परिणाम आ जायेंगे. मोकामा सीट के लिए पड़े मतों की गिनती राजधानी के आर्यभट्ट ज्ञान विवि परिसर में होगी, जबकि गोपालगंज के थावे स्थित डायट में बने मतगणना केंद्र के अंदर वोटों की गिनती हो रही है.

मोकामा में पहले राउंड के कुछ ईवीएम में तकनीकी खराबी आ गई है, इसीलिए मतगणना रोक दी गई है। अब दूसरे राउंड की ईवीएम को खोला जा रहा है। पहले राउंड में अनंत कुमार सिंह की पत्नी नीलम देवी आगे चल रही हैं। नीलम देवी आरजेडी की उम्मीदवार हैं। वह बीजेपी प्रत्याशी सोनम देवी से से आगे हैं। नीलम देवी को पहले राउंड में 4159 मत मिले हैं जबकि, बीजेपी की सोनम देवी को 3908 मत मिले हैं।

9:25:- मोकामा सीट पर उपचुनाव में नीलम देवी की बढ़त बनी हुई है। क्रमशः नीलम देवी की लीड मजबूत होती जा रही है। चौथे राउंड के बाद नीलम देवी को 12760 वोट मिले हैं तो बीजेपी की सोनम देवी को 8069 वोट मिले हैं। नीलम देवी बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी हैं
10:21AM:- मोकामा में बीजेपी और आरजेडी उम्मीदवारों के बीच मतों का अंतर बढ़ता जा रहा है। 9वें राउंड के बाद राजद उम्मीदवार को 35036 मत मिले हैं तो बीजेपी प्रत्याशी सोनम देवी को 24299 मत मिले हैं।
10:55AM:- मोकामा में विधानसभा उपचुनाव क 14 राउंड की मतगणना समाप्त हो गई है। 14 राउंड के बाद राजद प्रत्याशी नीलम देवी 13535 मतों से आगे हैं। राजद में जश्न शुरू हो गया है। नीलम देवी ने कहा है कि शुरू से आगे हैं और अंत तक आगे रहेंगे। उनके आवास पर समर्थकों की भीड़ लगने लगी है।
11:40AM:- मोकामा में 20 राउंड की मतगणना समाप्त हो गई है। इसमें राजद प्रत्याशी नीलम देवी 16577 मतों से आगे हैं। राजद प्रत्याशी नीलम देवी की जीत लगभग तय हो गई है। अब मात्र 2000 मतों की गणना शेष रह गई है।

12:40AM :- मोकामा विधानसभा उपचुनाव में राजद का जलवा बरकरार रहा। आरजेडी उम्मीदवार नीलम देवी की जीत हो चुकी है। 

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live