अपराध के खबरें

उपचुनाव के रुझानों में भाजपा मजबूत, सात में से चार सीटों पर भाजपा को बढ़त

संवाद

छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। इसमें बिहार की दो, जबकि उत्तर प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और हरियाणा की एक-एक सीट शामिल हैं। मतगणना रविवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भाजपा, जबकि बिहार की गोपालगंज सीट पर कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। सभी सात सीटों पर 3 नवंबर को मतदान हुआ था, जिसमें गोला गोकर्णनाथ, मोकामा व गोपालगंज, आदमपुर, अंधेरी ईस्ट, धामनगर और मुनुगोडे सीट शामिल है। प्रशासन की तरफ से मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

चार सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे
बिहार 
मोकामा - राजद जीत 
गोपालगंज- भाजपा आगे 

हरियाणा
आदमपुर- भाजपा आगे

उत्तर प्रदेश
गोला गोकर्णनाथ- भाजपा आगे 

तेलंगाना
मुनुगोडे - टीआरएस आगे

ओडिशा
धामनगर- भाजपा आगे

महाराष्ट्र
अंधेरी ईस्ट- शिवसेना(उद्धव गुट) आगे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live