अपराध के खबरें

मशहूर संगीतकार बृज किशोर दुबे की पटना में हत्या, दोस्त के घर बाथरूम में मिला शव

संवाद

बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को बड़ी वारदात हुई। बिहार के मशहूर लोकगायक और संगीतकार बृज किशोर दुबे की हत्या कर दी गई है। उनका शव पटना के केसरी नगर स्थित अजंता कॉलोनी में एक घर में पाया गया। बृज किशोर दुबे अपने दोस्त के यहां आए थे। घर के बाथरूम से राजीव नगर थाना पुलिस ने उनका शव बरामद किया। बृज किशोर दुबे भोजपुरी के जाने-माने संगीतकार थे और राष्ट्रपति ने उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित भी कर चुके हैं। उनकी हत्या की खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध है।

जानकारी के मुताबिक बृज किशोर दुबे पटना के दीघा स्थित पोलसन रोड में रहते थे। वे अजंता कॉलोनी में स्थित अपने दोस्त रवींद्र कुमार मिश्रा के घर पर गए थे। उसी घर के बाथरूम से उनका शव सोमवार को मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पैर बंधे हुए थे और सिर पानी में डूबा हुआ था। पुलिस ने शुरुआती जांच में मर्डर की आशंका जताई है।स्थानीय पुलिस ने बताया कि ब्रिज किशोर दुबे अपने मित्र रविंद्र कुमार मिश्रा की संगीत क्लास में रहने के लिए चांबी लिये थे। यह क्लास अभी बंद है। यहां अभी छात्र नहीं है। रविंद्र मिश्रा ने ब्रिज किशोर को चांबी दे दी। इसके दूसरे दिन बाद ब्रज किशोर दुबे के बेटे ने रविंद्र मिश्रा को फोन कर बताया कि बाबूजी फोन नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने जब रूम का कैमरा खोला तो बाथरूम में उनका शव मिला। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live