अपराध के खबरें

वीडियो चैट पर सेक्स का झांसा देकर लूटतीं हैं साइबर हसीनाएं, जानें कैसे॥

संवाद 
क्या आपके मोबाइल पर भी अंजान लड़कियों के मैसेज आते हैं। क्या कोई लड़की आपसे चैट करके वीडियो कॉल पर आने की बात करती है। क्या कोई लड़की आपको अपने हुस्न के जाल में फंसाने के लिए फोन करती है। क्या आपको आपके मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजे जा रहे हैं। क्या कोई लड़की आपको मैसेज या फोन के जरिए सेक्स के लिए दावत देती है। अगर हां तो फिर सावधान हो जाइए, आपका मोबाइल नंबर भी उन साइबर क्रिमिनल्स के पास पहुंच चुका है जो लड़कियों के बहाने आपके पैसों तक पहुंचना चाहते हैं।

इस रियल स्टोरी से जानें इनकी पूरी कार्य प्रणाली

इलाहाबाद यानी प्रयागराज में रहने वाले रिटायर स्वास्थकर्मी अनिल कुमार (बदला हुआ नाम) के साथ भी ऐसा ही हुआ। अनिल रिटायर हो चुके हैं और अपने परिवार के साथ घर पर ही रहते हैं। कुछ समय से उनके पास एक लड़की का फोन आ रहा था। 'हेलो मैं आपसे दोस्ती करना चाहती हूं.... क्या आप वीडियो कॉल में मुझे देखना चाहते हैं'... इस तरह से उस लड़की ने अनिल को कुमार को फंसाना शुरू किया।एक रात उस लड़की ने अनिल कुमार को वीडियो कॉल की। वीडियो कॉल में बात करते हुए उस लड़की ने अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए। अनिल कुमार उस लड़की के झांसे में आ गए। वो काफी देर तक उनसे बात करती रही।

उस रात के कुछ दिन बाद फिर अनिल कुमार के पास उसी नंबर से फोन आया, लेकिन इस बार ये फोन उन्हें धमकाने के लिए था। अनिल कुमार को बताया गया कि उस रात न्यूड लड़की के साथ वीडियो चौट करते हुए उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया गया है। उस लड़की ने अनिल कुमार से कहा कि अब वो थाने में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएगी और फिर फोन काट दिया। 

करीब तीन-चार दिन बाद अनिल कुमार के पास एक दूसरे नंबर से फोन आया। फोन करने वालों ने का कहा वो एसपी क्राइम राकेश अस्थाना बोल रहा है। ये भी साइबर ठगों की एक नई चाल थी, उन्हें और डराने की। एसपी के नाम से फोन करके उन्हें ये कहा गया कि लड़की ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है और उन्हें तुरंत 24 हज़ार रूपये जमा करवाने होंगे। इसके अलावा 11 हज़ार रूपये ऑनलाइन भी देने होंगे। इसी नंबर से फिर एक बार और फोन आया, इस बार अनिल कुमार को बोला गया कि मामला डीआईजी तक पहुंच गया है। साइबर ठगों ने इस बार रकम भी बढ़ा दी और उनसे सवा लाख रूपये मांगे गए।

इस तरह से कई बार अनिल कुमार के पास धमकी भरे फोन आते गए और रकम भी बढ़ती चली गई। उन्हें ये भी कहा गया कि अगर उन्होंने मुंह खोला तो उनका अश्लील वीडियो फेसबुक पर अपलोड कर दिया जाएगा। अनिल कुमार ने ये मामला अपने पड़ोस में रह रहे एक पुलिस अधिकारी को बताया। जिसके बाद उनकी मुश्किल हल हुई।

अंजान नंबर से रहें सावधान

वीडियो चैट करके सेक्सटोर्शन की मांग करने वाले साइबर क्राइम के इस तरह के मामले देशभर में दर्ज हो रहे हैं। इस तरह के गैंग धड़ल्ले से लोगों को इस जाल में फंसाकर पैसा लूट रहे हैं। ये कही से भी आपका नंबर निकाल सकते हैं और फिर अलग-अलग तरह से लड़की के नाम पर आपको मैसेस भेजते हैं। ऐसे मैसेज से सावधान रहने की जरूरत है। अगर इस तरह का कोई भी मैसेज या वीडियो कॉल आपके पास आती है तो उसे ना उठाएं। कोई अंजान लड़की अगर आपसे दोस्ती करने की बात कहे तो उस फोन काट दे और तुरंत ब्लॉक भी कर दें। फेसबुक पर भी वीडियो चैट विज्ञापनों से या फिर लअश्लील ग्रुप से सावधान रहें। अगर आप कभी इस तरह किसी जाल में फंस जाते हैं तो पैसे देने के बजाय पुलिस की साइबर क्राइम सेल की मदद लें।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live