अपराध के खबरें

गिरिराज सेना प्रमुख कमल देवगिरि की अंतिम यात्रा के दौरान उपद्रव

 संवाद 

चक्रधरपुर में गिरीराज सेना प्रमुख कमल देव गिरी की अंतिम यात्रा में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी।अंतिम यात्रा में में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश पूरी,पूर्व विधायक शशी भूषण सामड, पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, पूर्व विधायक बड़कुंवर गागराई, भाजपा नेता पूर्व आईएएस अधिकारी जेबी तुबिद भी शामिल हुए।अंतिम यात्रा कमल देव गिरी के शाउंडिक धर्मशाला आवास से निकलकर कुदलीबाड़ी स्थित शमशान घाट पहुंची।इस बीच चक्रधरपुर के पवन चौक,भगत सिंह चौक पर थोड़ी देर शव को रोका गया।भारी सुरक्षा के बीच कुदलीबाड़ी में शव का अंतिम संस्कार किया गया।

शवयात्रा पवन चौक पर पहुंची तो पथराव शुरू,कई घायल,पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को किया भगाया

कमलदेव हत्याकांड के दूसरे दिन चक्रधरपुर में तनाव है।रविवार को जैसे ही कमलदेव के घर धर्मशाला गली से शव को लेकर लोग निकले हजारों की संख्या में भीड़ एकजुट होकर चक्रधरपुर के पवन चौक पहुंची। इसके बाद वहां प्रदर्शन शुरू हो गया।करीब दो घंटे तक एक समुदाय के साथ जमकर पत्थरबाजी हुई है। इससे एक मजिस्ट्रेट की गाड़ी का शीशा टूट गया।पत्थरबाजी के दौरान पुलिस कुछ देर तक मूकदर्शक बनी रही।
हालांकि कुछ देर बाद डीसी और एसपी मौके पर पहुँचकर मोर्चा संभाला। लाठी चार्ज करने का आदेश आया।इसके बाद पुलिस और रैप के जवानों ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तीतर बितर कर दिया।सभी प्रदर्शनकारियों को भगा दिया गया। मौके पर पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल और एसपी आशुतोष शेखर मौके पर हैं। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदर्शनकारियों को भगा दिया। पत्थरबाजी से कुछ युवक घायल भी हुए।पवन चौक पर पुलिस के साथ रैफ के जवानों को भी तैनात कर दिया गया है।प्रशासन ने पवन चौक पर वज्र वाहन तैनात कर दिया है। पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभालते हुए पत्थरबाजी करने वाले को खदेड़ा। इसके बाद अंतिम यात्रा श्मशान घाट पहुंची।

तीन डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम

गिरिराज सेना प्रमुख कमल देवगिरि का मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पश्चिमी सिंहभूम जिला के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सकों की एक टीम गठन किया था।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live