अपराध के खबरें

बिहार में आज क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव, यहां जान लीजिए फिर बाहर निकलिए

संवाद 

बिहार में तेल कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। इसके मुताबिक बिहार के कुछ जिलों में पेट्रोल और डीजल के दाम मे की की गई है। राज्य के 14 जिलों में तेल के दाम में बढोतरी हुई है। इन जिलों में आज पेट्रोल डीजल महंगा बिक रहा है। इस बीच, 7 जिलों में तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन जिलों में राजधानी पटना और मुजफ्फरपुर भी शामिल है।आज रविवार को भागलपुर, गया, बांका, गोपालगंज, दरभंगा, मोतिहारी, खगड़िया, नवादा, मुगेर, मधुबनी, मधेपूरा, सहरसा, सिवान, शेखपुरा, सुपौल, समेत अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम गिर गिर गए हैं। इन जिलों में शुक्रवार की तुलना में तेल सस्ता हो गया है।वहीं अरवल, बेगूसराय, भोजपुर, जहानाबाद, किशनगंज, लखीसराय, नालंदा, पूर्णिया, रोहतास, समस्तीपुर, सारण, सीतामढ़ी, वैशाली और वेस्ट चंपारण में तेल के दाम में कंपनियों ने बढोतरी की है।

राजधानी पटना में तेल की कीमतें स्थिर हैं। वहां पेट्रोल डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पटना के अलावे मुजफ्फरपुर, जमुई, कैमूर, कटिहार, शिवहर जिलों में भी तेल के दाम में कोई कमी या बढ़त नहीं की गई है। इन शहरों मे तेल के दाम शुक्रवार के स्तर पर आज भी बने हुए हैं।

शनिवार को तेल के दाम में सबसे ज्यादा कमी सुपौल में आई है। यहां पेट्रोल की कीमत में 63 पैसे और डीजल के दाम में 59 पैसे प्रति लीटर की गिरावट दर्ज की गई है। पेट्रोल के दाम में बांका में 38 पैसे, खगड़िया में 31 पैसे, गोपालगंज में 49 पैसे, गया में 30 पैसे की कमी आई है।

बढोतरी की बात करें तो लखीसराय सबसे आगे है। यहां पेट्रोल के दाम में 64 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 60 पैसे प्रति लीटर की बढ़त हुई है। पेट्रोल के दाम में भोजपुर में 35 पैसे, किशनगंज में 24 पैसे, बेतिया में 57 पैसे और वैशाली में 20 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी की गयी है।


शहर पेट्रोल रु.प्रति लीटर डीजल रु. प्रति लीटर
अररिया 109.17 95.82
अरवल 107.94 94.69
औरंगाबाद 108.75 95.45
बांका 108.46 95.15
बेगूसराय 107.18 93.96
भागलपुर 108.28 94.99
भोजपुर 108.28 95.00
बक्सर 108.26 94.99
दरभंगा 107.82 94.56
पू. चंपारण 108.46 95.15
गया 108.31 95.04
गोपालगंज 108.52 95.23
जहानाबाद 107.80 94.56
जमुई 108.96 95.64
कैमूर 109.08 95.76
कटिहार 108.70 95.38
खगड़िया 107.28 94.05
किशनगंज 109.60 96.23
लखीसराय 108.88 95.57
मधेपुरा 108.19 94.91
मधुबनी 108.57 95.26
मुंगेर 109.00 95.66
मुजफ्फरपुर 107.98 94.70
नालंदा 107.75 94.51
नवादा 108.14 94.88
पटना 107.24 94.04
पूर्णिया 108.82 95.50
रोहतास 108.32 95.04
सहरसा 107.79 94.53
समस्तीपुर 107.45 94.21
सारण 108.02 94.77
सीवान 108.37 95.09
शेखपुरा 10842 95.14
शिवहर 108.56 95.25
सीतामढ़ी 108.63 95.32
सुपौल 108.25 94.96
वैशाली 107.53 94.29
प. चंपारण 109.61 96.25

ऐप से भी पता कर सकते हैं रेट
अगर आप मैसेज के जरिए भाव ना जानना चाहें तो ऐप की मदद से भी डीजल-पेट्रोल की कीमत जान सकते हैं। हर कंपनी के अपने मोबाइल ऐप हैं। आपको सिर्फ उन्हें इंस्टॉल करना है और आप चुटकी में अपने शहर में डीजल-पेट्रोल की कीमत जान सकते हैं। इंडियन ऑयल का ऐप Fuel@IOC के नाम से मिल जाएगा, बीपीसीएल का ऐप SmartDrive के नाम से मिल जाएगा और एचपीसीएल का ऐप HPCL के ही नाम से मिल जाएगा। गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर दोनों पर ही ये ऐप मिल जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live