अपराध के खबरें

नगर निगम, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के लिए आरक्षण की हुई घोषणा

संवाद

यूपी में के नगर निगमों, नगर पंचायतों व नगर पालिका परिषदों के लिए आरक्षण की घोषणा कर दी गई है। अब जल्द ही निकाय चुनाव की तारीखों का भी एलान कर दिया जाएगा।यूपी में नगर निकाय चुनाव के लिए 17 नगर निगमों, 200 नगर पालिका परिषद और 545 नगर पंचायतों के लिए आरक्षण की घोषणा कर दी गई है।



17 नगर निगम में आठ सामान्य वर्ग के लिए, दो पिछड़ा वर्ग के लिए, अनुसूचित जाति के लिए दो व अनुसूचित जाति की महिला के लिए एक सीट आरक्षित की गई है।
17 नगर निगम की आरक्षण सूची जारी
अनुसूचित जाति 2 सीट
पिछड़ा वर्ग 4 सीट
महिला 3 सीट
अनारक्षित 8 सीट

उत्तर प्रदेश में कुल 753 नगर निकायों के अध्यक्ष पदों के प्रमुखों के आरक्षण को सार्वजनिक किया गया। इसमें लखनऊ नगर निगम, कानपुर नगर निगम, प्रयागराज नगर निगम, आगरा नगर निगम, झांसी नगर निगम, गोरखपुर नगर निगम, मथुरा नगर निगम, बरेली नगर निगम, गाजियाबाद नगर निगम और मुरादाबाद नगर निगम शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live