अपराध के खबरें

अखिलेश सिंह बने कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष, मदन मोहन झा की छुट्टी

संवाद 

इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारे से आ रही है। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा की छुट्टी करते हुए कांग्रेस आलाकमान ने राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह को बिहार का नया प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है।अनुमान लगाये जा रहे थे कि कांग्रेस बिहार में नेतृत्व परिवर्तन करेगा। गुजरात में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही कांग्रेस ने बिहार में नये कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी। अखिलेश सिंह केंद्र और बिहार सरकार में मंत्री रह चुके है। आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव से भी अखिलेश सिंह के करीबी रिश्ते रहे है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का जिम्मा एक बार फिर कांग्रेस ने सवर्ण जाति से आने वाले अखिलेश प्रसाद सिंह को देकर सवर्ण कार्ड खेलने की कोशिश की है। 2020 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नहीं मिला था, उस समय से ही ये माना जा रहा था कि कांग्रेस नेतृत्च प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा की छुट्टी करेगी, लेकिन लंबे इंतजार के बाद 2022 के आखरी महीने में कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया।

बिहार प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉक्टर श्री अखिलेश प्रसाद सिंह जी को जहानाबाद जिला कांग्रेस की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं शुभकामना देने में जिलाध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी, अभियान समिति जिला अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, प्रोफेसर भूषण कुमार सिंह, कन्हाई जी, प्रेम कुमार, कविता कुमारी एवं अन्य कई लोग दिये

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live