अपराध के खबरें

सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल के नए मुख्यमंत्री,मुकेश अग्निहोत्री होंगे डिप्टी CM,शपथ ग्रहण कल सुबह 11बजे

संवाद 
कल सुबह 11बजे शिमला में शपथ ग्रहण समारोह होगा।जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल होंगे।

शिमला 10 दिसम्बर। हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे।आज शाम यहां हुई विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। 
कल सुबह 11 बजे शिमला में शपथ ग्रहण समारोह होगा।

मुकेश अग्निहोत्री को उपमुख्यमंत्री की शपथ दिलाई जाएगी।

कांग्रेस पर्यवेक्षक राजीव शुक्ला ने मीडिया को बताया कि सूक्खु का समर्थन कांग्रेस के सभी 40 विधायकों ने किया।इस संबंध में सभी विधायकों ने लिखित में हस्ताक्षर कर के सूक्खु का समर्थन किया।

शुक्ला ने बताया कि कल सुबह 11बजे शिमला में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल होंगे।

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सुखविंदर सिंह सूक्खु ने मीडिया के समक्ष मुख्यमंत्री पद के लिए मनोनीत किए जाने के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा का आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्हें गांधी परिवार का सदैव साथ और आशीर्वाद मिला है।राजीव गांधी ने उन्हें एनएसयूआई का अध्यक्ष बनाया था।

बता दें कि सुक्खू 11 दिसंबर को शपथ लेंगे। वहीं कांग्रेस आलाकमान ने राज्य में डिप्टी सीएम के तौर पर मुकेश अग्निहोत्री के नाम पर मुहर लगाई है। 

बता दें कि शिमला में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा वीरभद्र सिंह सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे। चुनाव नतीजों की बात करें कांग्रेस ने हिमाचल विधानसभा चुनाव में 40 सीटों पर कब्जा किया है। वहीं भाजपा की झोली में 25 सीटें हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live