अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 17 अक्टूबर 2023 (मंगलवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

पंकज झा शास्त्री 

दिनांक :- 17/10/2023
दिन:- मंगलवार
मास:-आश्विन
पक्ष:- शुक्ल पक्ष
विक्रम संवत्त:-2080
शक संवत्त:-1945
दक्षिणायण,उत्तर गोल:,
ऋतू:-शरद,
तिथि:- तृतीया रा 12:26 तक,               
उपरांत:- चौठ तिथि आरम्भ
नक्षत्र:- विशाखा रा 08:42 तक
उपरांत:- अनुराधा नक्षत्र आरम्भ।
योग:- प्रीति द 10 प 45
करण:- तैतील द 15 प 27
चन्द्रमा राशि :- वृषश्चिक आहोरात्र 
सूर्योदय:- 06:18
सूर्यास्त:- 05:42
आज - चंद्र घंटा पूजा
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार क्या कहता है आज का राशिफल।

मेष 
अध्यात्मिक क्षेत्र के लोगों के लिए आज का दिन बढिय़ा रहेगा। विदेश यात्रा की संभावना रहेगी। आपके परिवार का साथ मिलेगा। आज आप नई योजना बनाएंगे। आपके कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी काम के लिए सीमा तय करें और खुद पर कंट्रोल करें। नौकरी के क्षेत्र में थोड़ा दबाव महसूस होगा। लापरवाही के कारण आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। व्यापार में भी आपको अधिक मुनाफा होगा। आपकी कार्य करने की क्षमता बढ़ेगी।
आज क्या न करें-आज नया कपड़ा किसी को न दें।
आज का मंत्र- आज रोज पूजा पाठ करेंगे तो मन की शांति मिलेगी।
आज का शुभ रंग- हरा।

वृष 
 आज वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी नहीं आएगी। आज से परिस्थिति और बेहतर हो जाएंगी। करियर संबंधी सभी अड़चने दूर हो जाएंगी। करियर में सफल होने के लिए कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। इसलिए हर परिस्थिति में खुद को ढालने की कोशिश करें। आज किसी भी बात पर दृढ़ मन से निर्णय नहीं ले सकने के कारण आप मिले हुए मौके का फायदा नहीं उठा सकेंगे। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा।
आज क्या न करें- आज वाहन न चलाएँ
आज का मंत्र- आज सुंदरकांड का पाठ करेंगे तो अच्छा रहेगा।
आज का शुंभ रंग-हरा।

मिथुन 
आवास संबंधी योजना बनेगी। व्यवसायी फायदे में रहेंगे। कारोबार के लिए विदेश जाने का प्लान है तो आज सबसे शुभ समय है। दाम्पत्य जीवन में विवाद की आशंका है, इसलिए सचेत रहें। मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से आपको लाभ मिलेगा। परिवार का साथ आपके ऊपर बना रहेगा। शायद आपको पता नहीं कि आपका सकारात्मक व्यवहार आपके काम में दिखाई देगा।
आज क्या न करें- आज शराब का सेवन करें।
आज का मंत्र- आज आदित्य ह्रदय स्रोत का पाठ करेंगे तो सम्मान मिलेगा।
आज का शुभ रंग- गुलाबी।

कर्क 
आपकी बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। खुशी पाने के लिए अपने जज्बातों का खुलकर इजहार करें। पैसों के मामले में आपको दूसरों की सलाह पर चलने के बजाय अपने मन की बात सुनना चाहिए। पारिवारिक दृष्टि से देखा जाए तो आज घर में सुख शांति और खुशहाली का माहौल बना रहेगा। इसके अलावा परिवार को एक बड़ी खुशी मिलने की संभावना है। किसी भी चीज से पहले अपने लक्ष्य को अहमियत दें।
आज क्या न करें- आज सेहत का ध्यान रखें
आज का मंत्र-आज घर के दक्षिण कोण में केले का पौधा लगाएँ।
आज का शुभ रंग - भूरा

सिंह 
 आज आपको नई चुनौतियों जूझना पड़ेगा। विद्यार्थियों के लिए फायदे का दिन रहेगा। उच्च शिक्षा के सपने पूरे होंगे। जो लोग सहभागिता में कारोबार करते हैं, उन्हें बहस से बचना चाहिए। महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी और आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना है। पैसों के मामलों में कोई कदम बढ़ाने के पहले अच्छी तरह जांच लें। यात्रा से बेहतर परिणाम मिलेंगे। घूमने-फिरने से ज्यादा अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। धार्मिकता की ओर रूझान बढ़ेगा।
आज क्या न करें-आज झूठ न बोले।
आज का मंत्र- आज पीपल के वृक्ष की पूजा करें।
आज का शुभ रंग- नीला।

कन्या 
 आज आप कुछ ऐसा कार्य करेंगे जिससे समाज में आपको सफलता मिलेगी और आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। समाज में इनकी बनी हुई प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। जो लोग व्यवसाय करते हैं उन्हें बड़ी मात्रा में मुनाफा होने की आशंका है। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आज आपके बॉस का बढ़िया मिजाज पूरे कार्यालय के माहौल को अच्छा बना देगा। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा।
आज क्या न करें- आज वाणी पर संयम रखें।
आज का मंत्र- आज मां लक्ष्मी की पूजा करें और दान दें।
आज का शुभ रंग- गुलाबी।

तुला 
 सामाजिक स्तर पर वृद्धि होगी। रुपए-पैसे के मामले में अच्छी स्थिति रहेगी। मेहनत और लगन से काम करेंगे तो सफलता मिल सकती है। आज कई मामलों में प्रगति होगी। आपका पुराना रोग उभर सकता है। बेकार की बातों और झगड़ों से बचें। लेन-देन से संबंधित कार्यों में सावधान रहें। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आखिर में सब ठीक हो जाएगा।
आज क्या न करें- आज किसी को भी उधार न दें।
आज का मंत्र- आज विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करेंगे तो बिगड़ें काम बनेंगे।
आज का शुभ रंग- लाल।।

वृश्चिक 
 आज किसी न किसी तरह लोगों से अपनी बात पूरी करवाने में कामयाब रहेंगे। अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुकसान होगा। पारिवारिक तनावों से छुटकारा मिलेगा। सगाई-विवाह संबंधी बात आगे बढ़ सकती है। आपका रुखा बर्ताव आपके जीवनसाथी का मूड खराब कर सकता है। घर या कहीं बाहर दोस्तों तथा परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है।
आज क्या न करें- आज विवाद से बचें।
आज का मंत्र-आज तुलसी को दीप जलाये, इससे आर्थिक समस्या सुधरेगी।
आज का शुभ रंग- पीला।

धनु 
आज ऋण लेने की ओर अग्रसर हो सकते हैं लेकिन रुपए-पैसे के मामले में अच्छी पोजिशन रहेगी। अगर आप केवल अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें तो बाकी सब कुछ खुद ही योजनानुसार होता चला जाएगा। आप का राजनैतिक सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में लाभ होगा। बिगड़े कार्य सुधार पर रहेंगे। आपको समझना चाहिए कि किसी का अनादर और गम्भीरता से न लेना रिश्ते में दरार डाल सकता है।
आज क्या न करें- आज दोस्तों से मारपीट न करें।
आज का मंत्र- आज भगवान शिव की पूजा करें और उन्हें सफेद चंदन चढ़ाएँ
आज का शुभ रंग- पीला।

मकर 
  आज पढ़ाई लिखाई में तरक्की होगी। आपकी लीडरशिप क्वालिटी आपके करियर को बेहतर बनाने में फायदेमंद साबित होगी। किसी निश्चित प्रयोजन से कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। अचल संपत्ति के मामले में निर्णय लेने के लिए उचित समय नहीं है। कार्यस्थल पर आपकी अत्यधिक प्रशंसा होगी। आपके व्यापार में अत्यधिक बढ़ोतरी होगी। अगर आप अपने वाणी में मिठास और व्यवहार अच्छा रखेंगे तो सब आपके फेवर में ही होगा।
आज क्या न करें- आज अनावश्यक खर्चों से बचना होगा।
आज का मंत्र-आज हनुमान जी की पूजा करेंगे तो धन लाभ होगा।
आज का शुभ रंग- लाल

कुंभ 
 कामकाज वाले जातकों के लिए लाभदायक दिन है। आपकी व्यक्तिगत आमदनी बढ़ेगी। परिवार की इनकम में भी इजाफा होगा। प्रमोशन के पूरे आसार हैं। आपके सामाजिक मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। आप की लोकप्रियता में वृद्धि होगी। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक तौर पर फायदा होगा। जिद्दी बर्ताव से बचें और वह भी खास तौर पर दोस्तों के साथ। लंबी यात्रा करने से बचे। नई योजना से लाभ होगा। व्यर्थ खर्च से तनाव होगा।
आज क्या न करें- आज वाणी पर सयंम रखें।
आज का मंत्र-आज वाणी पर सयंम रखें।
आज का शुभ रंग- हरा।

मीन 
आज पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। मन में द्विधाएँ रहेगीं जिससे आप मानसिक रुप से बेचैन रहेगें। वाणी पर संयम रखें वरना मतभेद होने की संभावना है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खुद पर विश्वास रखें और आगे बढ़ते रहें। समय पर हाथ लगे अवसरों का भरपूर फायदा उठाने की कोशिश करें। आपकी सैलरी में वृद्धि के योग बन रहे हैं। तन-मन की ताजगी के अनुभव के साथ आज की शुरुआत होगी।
आज क्या न करें-आज सात्विक खाना खाएँ
आज का मंत्र- आज नीले रंग के पुष्प का दान करें।
आज का शुभ रंग- नीला

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live