जहां डॉक्टरों ने चार श्रमिकों को मृत घोषित कर दिया.
तीन श्रमिकों का उपचार चल रहा है. इस दर्दनाक सड़क हादसे में हरसिद्धि थाना क्षेत्र के चार मजदूरों की मृत्यु की जानकारी मिलते ही मृतक के घर हरसिद्धि थाना क्षेत्र गायघाट के मुरारपुर और गुटली में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. एक मजदूर सिवान का रहने वाला है. जानकारी के मुताबिक हरसिद्धि प्रखंड के रहने वाले ये मजदूर गोवा मजदूरी करने गए थे, जहां एक झोपड़ी नुमा घर में 7 मजदूर एक साथ खाना खाकर सो रहे थे.मृतकों में पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट गुटली गांव निवासी गिरजा सिंह का पुत्र विनोद सिंह 45 वर्ष, अनिल महतो पिता महेंद्र महतो 35 वर्ष, मुरारपुर वार्ड 4 के विश्वनाथ मंडल के पुत्र रमेश महतो 40 वर्ष, और नरसिंह महतो का पुत्र राजेंद्र महतो 40 वर्ष सम्मिलित है. वही घटना में घायल मजदूर में गायघाट गुठली के सुरेंद्र सिंह का पुत्र दिनेश सिंह, विक्रम महतो का पुत्र तुना महतो सम्मिलित है, एक घायल सिवान का है, जिसकी पहचान अभी नहीं हुई है. शव को लेने के लिए परिजन गोवा के लिए रवाना हो गए हैं.