भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के आईपीएल करियर पर विराम लग गया है। कार्तिक ने अपने आखिरी आईपीएल के एलिमिनेटर मैच में आरसीबी के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान पर उतरे थे। इस सीजन के शुरुआत से पहले ही दिनेश कार्तिक ने यह घोषणा कर दी थी कि यह उनका आखिरी आईपीएल सीजन होने वाला है। एलिमिनेटर मैच में आरसीबी को मिली हार के बाद जब वह वापस ड्रेसिंग रूप में लौट रहे थे तो उन्होंने अपने ग्लव्स को हाथ में लेकर दर्शकों का अभिवादन किया। इससे यह संकेत मिलता है कि उन्होंने आईपीएल करियर का अपना आखिरी मैच खेल लिया।ऐसा रहा है आईपीएल करियर
दिनेश कार्तिक ने साल 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स (दिल्ली कैपिटल्स) के साथ आईपीएल करियर शुरू किया था। 2010 तक दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपने कार्यकाल के बाद वह किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स, 2011), मुंबई इंडियंस (2012-13), 2014 में फिर से दिल्ली, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2015), गुजरात लायंस (2016-17), कोलकाता नाइट राइडर्स (2018-21) के साथ जुड़े। साल 2022 में वह वापस आरसीबी में शामिल हो गए।