अपराध के खबरें

शिष्या का महंत पर दुष्कर्म का आरोप, बाबा बोले- आश्रम पर चाहती है कब्जा

संवाद 

उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर थाना इलाके में एक आश्रम के 89 वर्षीय महंत पर उनकी पूर्व 51 वर्षीय शिष्या ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसी साल अप्रैल की इस घटना की एफआईआर 13 दिसंबर को दर्ज करवाई गई है।

मामले में अभी तक गिरफ्तारी नहीं की गई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

 नोएडा की रहने वाली है पीड़िता

13 दिसंबर को थाना तिमारपुर पुलिस को एक शिकायत प्राप्त हुई। इसमें कबीर मंदिर, लखनऊ रोड, तिमारपुर के 89 वर्षीय महंत राजा राम दास पर अप्रैल के महीने में दुष्कर्म का आरोप लगाया गया। 51 वर्षीय शिकायतकर्ता नोएडा की रहने वाली है। 

 दो रात बनाए संबंध
पीड़िता ने आरोप लगाया कि कबीर विज्ञान आश्रम तिमारपुर द्वारा संचालित सतगुरु राजा राम साहब धार्मिक ट्रस्ट के महंत राजा राम दास हैं। वह उनकी शिष्या थी। महंत ने 14 और 15 अप्रैल की रात में उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जांच प्रारंभिक चरण में है।

 महंत ने आश्रम में कब्जा करने का लगाया आरोप* 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि महंत राजा राम दास की ओर से पीड़िता समेत छह लोगों पर आश्रम पर कब्जा करने के संबंध में एक शिकायत दर्ज कराई है। इसमें पीड़िता, एक अन्य महिला और विनोद कुमार, राम प्रताप मौर्य, देवेंद्र कुमार को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले में इसकी भी जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live