पहले मतदान तब जलपान सहित अन्य नारे के साथ जागरुकता अभियान संस्था गंगौर के बैनर तले शुक्रवार को प्रखंड के उमगाव मधुबनी टोला के दलित बस्ती में मतदाता जागरुकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान संस्था के द्वारा उक्त गांव में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को वोट देने का संदेश दिया गया।संस्था के संचालिका बिट्टू मिश्रा ने अपील करते हुए कहा की मतदान हम सब का अधिकार है।आपकि एक वोट से एक अच्छे सरकार बन सकती है।उन्होंने मधुबनी लोकसभा क्षेत्र में आगामी छह मई को होने वाली चुनाव के दीन सभी को अपना मतदान करने का अपील की।वहीं संस्था के प्रखंड प्रभारी ने गुड़िया कुमारी ने कहा की लोकतंत्र को और भी मजबूत बनाने के लिए मतदान जरुरी है।उन्होंने कहा की मतदान किसी के कहने से नहीं बल्कि देश के हीत में स्वंय फैसला लेकर अपना मत देना चाहिए।उन्होंने निर्भीक व निष्पक्ष चुनाव करने का अपील लोगों से किया।हालांकि कार्यक्रम के शुरुआत में उपस्थित महिलाओं के द्वारा बहुत सारे सवाल जवाब किया गया।लेकीन संस्था के द्वारा महिलाओं के द्वारा किए गये हर सवाल का जवाब देकर उन्हें संतुष्ट किया गया।उसके बाद उपस्थित दर्जनों महिलाओं ने अपनी हाथ आगे बढाकर मतदान करने का संकल्प लिया।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार
