सीतामढ़ी के पूर्व जिलाधिकारी साकेत कुमार होंगे गृहमंत्री अमित शाह निजी सचिव
0Mithla hindi newsJune 08, 2019
रौशन कुमार सिंह
सीतामढ़ी :- आईएएस अधिकारी और सीतामढ़ी के पूर्व जिलाधिकारी साकेत कुमार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का निजी सचिव (पीएस) नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय से जारी आदेश में कहा गया है कि बिहार कैडर के 2009 बैच के आईएएस अधिकारी कुमार 29 जुलाई 2023 तक अपने पद बने रहेंगे। कुमार को पिछले साल ही तत्कालीन रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का पीएस नियुक्त किया गया था।जानकारी के अनुसार साकेत कुमार मिथिलांचल के मधुबनी के रहने वाले हैैं।साकेत के पिता सतीश कुमार मिश्रा मधुबनी के एक कॉलेज में प्रोफेसर रहे हैैं। साकेत ने अपनी स्कूल की पढ़ाई डॉनबास्को मधुबनी व मॉडल स्कूल दिल्ली से की है। स्नातक व पीजी की पढ़ाई दिल्ली के हिंदू कॉलेज से की है। दूसरे प्रयास में उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग को क्लियर किया। संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में उनका 13 वां स्थान था।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज