राजेश कुमार वर्मा/अब्दुल कादिर
समस्तीपुर (मिथिला हिन्दी न्यूज)। समस्तीपुर शहर के ताजपुर रोड में स्थित ऋषिराज होटल में मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राम सुमरन सिंह की अध्यक्षता में जिले के सभी मंडल सदस्यता प्रभारी एवं सह प्रभारी की बैठक हुई। संचालन जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता ने की।
बैठक में जिले के सभी विधानसभा विस्तारक भी शामिल हुए। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम सुमरन सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत सभी जनप्रतिनिधियों, सभी डॉक्टरों, सभी वकील, सभी से भी जनसम्पर्क करने की जाएगी।
जिला सदस्यता प्रभारी शशिधर झा ने कहा कि सदस्य्ता अभियान में सभी मोर्चा एवँ सभी प्रकोष्ठ के तरफ से भी अलग अलग क्षेत्रों में जनसम्पर्क की जाएगी।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष शशिकांत झा चुनचुन, विमला देवी, राकेश राज, जिला सदस्यता सह प्रभारी प्रभात कुमार, जिला मंत्री सुनील कुमार राय, सदस्यता सह प्रभारी मंडल ताजपुर सुशील कुमार चौबे, शशिधर देव, देवशंकर ठाकुर, कृष्ण मोहन गुप्ता, सुशील पासवान, इत्यादि उपस्थित हुऐ।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार
