पटना :- धारा 370 पर बिहार में सियासी तापमान बधा सकती है।जदयू के तरफ हर महीने भारतीय जनता पार्टी को धारा 370 पर पाठ पढ़ाने की कोशिश की जा रही है। केसी त्यागी ने कहा कि पार्टी धारा 370 पर कोई समझौता नहीं करेंगे. समान नागरिक संहिता पर बात की जानी चाहिए जिस तरह से जम्मू और कश्मीर में पेट्रोल पम्प और एटीएम पर लाइनें लग रही हैं. उससे लोगों में संशय का माहौल बना हुआ है. जदयू का साफ स्टैंड है. हम धारा 370 को हटाने के पक्ष में नहीं हैं। अभी तक भाजपा के और से जदयू के बयान पर प्रतिक्रिया नहीं आई है। बता दें कि बीजेपी और जदयू के बीच रिश्तों में खटास तब शुरू हुई थी, जब मोदी सरकार की कैबिनेट में उचित संख्या में सम्मान न मिलने पर नीतीश कुमार ने सरकार में शामिल होने से दूर रहने का फैसला लिया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयानों से भी बीजेपी नेतृत्व के प्रति नाराजगी झलकी थी. इसके बाद जदयू ने भी जल्द ही जवाब दिया नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में भी बीजेपी के विधायकों को जगह नहीं दी गई थी. इसे बदले के रूप मे देखा गया था. इसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी एक दावत के मौके की तस्वीरों के जरिए नीतीश पर निशाना साधा था. तब से दोनों दलों के नेताओं के बीच रह-रहकर गठबंधन को असहज करने वाले बयान आते रहे हैं।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज