जो सच्चाई है उसको बस सच्चाई ही जानों!! निज भाषा को पहचानों!! निज भाषा को पहचानों!!
हम सबकी माता हिन्दी। है भाग्य विधाता हिन्दी। इतिहास पढ़ो जानोगे, भारत निर्माता हिन्दी।
उत्थान कराती हिन्दी। सम्मान कराती हिन्दी। जग के कोने कोने से, पहचान कराती हिन्दी।
हिन्दी में है मौलिकता। हिन्दी में है नैतिकता। हिन्दी सरताज हमारी, हिन्दी में है लौकिकता। तुम गर्व करो अपने पर फिर गर्व से सीना तानों!! निज भाषा को पहचानों!!
सम्पुष्ट कराए हिन्दी। सन्तुष्ट कराए हिन्दी। हिन्दी है एक जरूरत, संश्लिष्ट कराए हिन्दी।
हम सबकी आशा हिन्दी। अपनी परिभाषा हिन्दी। पहली इच्छा भारत की, दूजी अभिलाषा हिन्दी।
ये हिन्दुस्तान है हिन्दी। हम सबकी शान है हिन्दी। कानों में मिश्री घोले, रसभरी जुबान है हिन्दी। हैं हरी भरी शाखाएँ उन शाखाओं को मानों!! निज भाषा को पहचानों!!
नफरत में फूल है हिन्दी। मैत्री का मूल है हिन्दी। हिन्दी है इक रसधारा, मझधार में कूल है हिन्दी।
हिन्दी विस्तार पटल है। हिन्दी संसार सकल है। हिन्दी से आज हमारा, हिन्दी है तो फिर कल है।
सबका अंदाज है हिन्दी। सबकी परवाज है हिन्दी। उत्कृष्ट समुन्नत इतनी, सच की आवाज है हिन्दी। पगड़ी सम्भालो इसकी ओ मेरे यार दीवानों!! निज भाषा को पहचानों!!
हिन्दी हो कर्म हमारा। हिन्दी हो धर्म हमारा। अपनाए हम जीने तक, हिन्दी हो मर्म हमारा।
हिन्दी है कितनी दानी। हर अक्षर कहे कहानी। अ से जो है अज्ञानी। वो ज्ञ से होता ज्ञानी।
हमसे है हिन्दी वन्दित। तुमसे है हिन्दी वन्दित। कहना क्या है हिन्दी का, हिन्दी है महिमा मण्डित। उत्सव को बड़ा महोत्सव तुम अब करने की ठानो!! निज भाषा को पहचानों!! निज भाषा को पहचानों!!
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Live Election Widget
लाइव चुनाव परिणाम
Loading…
Source: Mithila Hindi News
!doctype>
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
अगर आप विज्ञापन देना चाहते हैं तो वत्सआप करें अपना पोस्टर 8235651053
मिथिला हिन्दी न्यूज टीम
विमल किशोर सिंह (संस्थापक सदस्य) 20BHMN2020
अनूप नारायण सिंह (पटना वरिष्ठ पत्रकार )
तुफैल अहमद (दलसिंहसराय समस्तीपुर वरिष्ठ रिपोर्टर )
रौशन कुमार सिंह (मुजफ्फरपुर)
पप्पू कुमार पूर्वे (मधुबनी) 32BMHN
राकेश कुमार झा (मधुबनी)
आलोक वर्मा (नवादा)
बादल राज (सीतामढ़ी, बिहार विशेष रिपोर्टर ) 31BMHNP2020
कन्हैया कुमार ( सीतामढ़ी)
रोहित राकेश दत्त (सीतामढ़ी)
पंकज झा शास्त्री (ज्योतिष शास्त्र जानकार )
जग्रनाथ दास (कटिहार)
अमीत कुमार यादव (समस्तीपुर)
अशोक कुमार ( समस्तीपुर)
रौशन कुमार ( समस्तीपुर)
संजीव कुमार ( समस्तीपुर)
दीपक कुमार शर्मा (समस्तीपुर)
कपिल भरद्वाज (राजनीतिक सलाहकार रिपोर्टर)
दुर्गेश आंनद ( खगड़िया)
शिवम मिश्रा (दरभंगा)
राहुल आंनद ( दरभंगा)
सुभाष झा (मुजफ्फरपुर)
प्रिंस कुमार (शिवहर)
अधिक जानकारी के लिए 8235651053 वात्सआप करें