अति पिछड़ा क्रांति मोर्चा द्वारा मा0 पेरियार रामास्वामी का 140वां जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया

राजेश कुमार वर्मा
समस्तीपुर, बिहार ( मिथिला हिन्दी न्यूज )। अति पिछड़ा क्रांति मोर्चा द्वारा मा0 पेरियार रामास्वामी का 140वां जन्मोत्सव समारोह का आयोजन स्थानीय राज विवाह भवन ताजपुर रोड में धूमधाम से आयोजित गया । जयंती समारोह की अध्यक्षता अति पिछड़ा क्रांति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार साह ने किया। उक्त अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार साह ने कहा कि मा0 पेरियार रामास्वामी आजीवन ब्राह्मण वाद, असमाजिक कुरीति, ऊंच - नीच के खिलाफ लड़ते रहे। उन्होंने आगे कहां की रामास्वामी कभी भी ऊंच - नीच छूआछूत, कर्मकांड, स्वर्ग - नरक पर भरोसा नहीं किया। आज भी अति पिछड़ा समाज इनके किए गये कार्य की कीमत किसी भी कीमत पर ढ़हने नहीं देंगे।
इस कार्यक्रम का मंच संचालन अरूण सहनी ने किया। उक्त अवसर पर नरेश कापड़, दीपक गुप्ता, रंजन ठाकुर, रंजीत ठाकुर, प्रमोद पंडित, सागर गिरी, बिन्दा कहार, कैलाश महतो, सुरेश महतो, अमन पटेल, रेविता गुप्ता, रामा देवी, रीना देवी इत्यादि ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.