राजेश कुमार वर्मा
पटना, बिहार ( मिथिला हिन्दी न्यूज़ कार्यालय ) । पटना के सुप्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक चिकित्सक डॉ० मनोज कुमार के द्वारा लिखी पुस्तक का आज माननीय उपमुख्यमंत्री, बिहार श्री सुशील कुमार मोदी द्वारा राज्य के दिव्यांगजनों को समर्पित पुस्तिका " राज्यादेशों एवं परिपत्रों का संकलन "का विमोचन नयी सचिवालय पटना में किया गया। इस अवसर पर राज्य आयुक्त निशक्ततता (दिव्यांगजन), बिहार , पटना डॉ॰ शिवाजी कुमार द्वारा उपमुख्यमंत्री को यह पुस्तिका भेंट किया गया ।
ज्ञातव्य हो कि यह संग्रह पुस्तिका राज्य के दिव्यांगजन हेतु बिहार सरकार ने प्रकाशित किया है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री बिहार, श्री मोदी ने कहा की यह पुस्तक निश्चय ही राज्य के दिव्यांगजन को लाभान्वित करेगा। उन्होंने यह भी कहा की राज्य आयुक्त द्वारा किया जा रहा कार्य इस दिशा में काबिलेतारिफ है। आज के इस औपचारिक बैठक में उपमुख्यमंत्री ने राज्य आयुक्त को हर तरह के मदद का आश्वासन दिया। समस्तीपुर से राजेश कुमार वर्मा
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार
