मधुबनी जिला के अनुमंडल मुख्यालय जयनगर के कमला रोड स्थित आर्यकुमार पुस्तकालय परिसर में रविवार को भारत विकास परिषद के संयोजकत्व में विभिन्न विधालय के छात्रों के बीच प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय विधालय के छात्रों के साथ राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित छात्र शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय अतिरिक्त महामंत्री डॉ बाल्मीकि कुमार, राष्ट्रीय मंत्री मिथिलेश बर्मा व स्थानीय शाखा के उपाध्यक्ष सचिन सिंह ने दीप प्रज्वलित एवं भारत माता व स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया। आयोजकों ने बताया कि भारत की संस्कृति एवं भूगोल आदि की जानकारी देने के उद्देश्य से पूरे राज्य में इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आरंभ गायिका रूपा सिंह के वंदे मातरम से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एस एन लाल एवं संचालन सुमन शर्मा ने किया। मौके पर शैलेश शर्मा, श्याम किशोर सिंह,विमल मस्करा, अरूण जैन, विकास कुमार, राजकुमार साह, सतेन्द्र जायसवाल, प्रवीण कुमार सिंह, श्याम गुप्ता, मनीष जायसवाल, रंजीत पासवान समेत अन्य गणमान्य व शिक्षक एवं अभिवावक उपस्थित थे।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
जुड़ने के लिए संपर्क करें
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज