अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर, बिहार ( मिथिला हिन्दी न्यूज कार्यालय ) । समस्तीपुर जिले में अपराधियों का राज कायम जिसको जिस समय चाहा उसको गोलियों से भून देता है और जिला प्रशासन अपराधियो के पीछे भागते फिरती रह जाती है।
आखिर जब पुलिस वाले को भीजब अपराधियो ने समस्तीपुर में गोलियों का शिकार बना रही है तो आम जनता का सुरक्षा किसके भरोसे रहेगी ।
सरकार को चाहिए कि बिहार के समस्तीपुर में पुलिस प्रशासन की कठोर अधिकारियों की मांग आम जनता कर रही है वर्षो से क्योंकि हाल फिलहाल में 2 वर्षो से समस्तीपुर में अपराधियों का राज कायम हो चुका है।
एक दिन में दो जगहों पर युवक को गोली मारी जिसमे एक मामला बछवारा दलसिंहसराय के बीच की है तो दूसरी बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रशीदपुर गांव के पास की है । दूसरी घटना जमीनी विवाद में एक युवक को मारी गोली । गंभीर स्थिति में दलसिंह सराय अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया भर्ती । घायल युवक की पहचान संजीव सहनी उर्फ राजीव के रूप में हुई । पुलिस मामले की जांच में जुट गई है । वहीं तीसरी घटना शहर के अतिव्यस्त एरिया काशीपुर की है जहां युवक को गोली मारने की खबर आई है । घायल युवक को इलाज के लिए किसी निजी क्लिनिक में ले जाया गया । पुलिस तीनों गोली कांड की घटना की जांच शुरू कर दी है । अमरदीप नारायण प्रसाद की रिपोर्टिंग को समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा सम्प्रेषित।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार