समस्तीपुर, बिहार ( मिथिला हिन्दी न्यूज कार्यालय 21 फरवरी,20 ) । राष्ट्रीय एकता अखंडता को मजबूत करने हेतु राष्ट्रीय एकता शिविर जयपुर में राष्ट्रीय युवा योजना दिल्ली के आमंत्रण पर समस्तीपुर से 15 सदस्यों की युवाओं का जत्था राष्ट्रीय एकता शिविर जैन मंदिर जयपुर में भाग लेने के लिए आज कवि गुरु एक्सप्रेस से जयपुर के लिए रवाना हो गया। इस दल में एनजीओ संघ के सचिव सह प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के संस्थापक सचिव संजय कुमार बबलू ,दूर देहात के सचिव प्रभु नारायण झा, युवा कलाश्रम सचिव लक्ष्मण कुमार, संजना संकल्प फाउंडेशन की सचिव संजू शर्मा, प्रयास सेवा केंद्र के विकास कुमार कैब, हरेंद्र कुमार झा, कृष्णा कुमार, रवि राजा, केशव कुमार, जुली कुमारी,स्वेता कुमारी, गीता रानी, नीरज कुमार कास्यकार, मुकेश कुमार झा, अखिलेश मिश्रा आदि शामिल है। आगामी 24 फरवरी2020 से 02 मार्च तक चलने वाले इस राष्ट्रीय एकता शिविर में पूरे भारत के 700 से अधिक प्रतिनिधि विभिन्न राज्यों से भाग ले रहे हैं। इस शिविर में एक तरफ जहां राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने कि रणनीति बनेगी वहीं दूसरी तरफ स्वच्छता अभियान , विभिन्न राज्य राज्यों कीकला सांस्कृतिक का प्रदर्शन किया जाएगा। शिविर में जाने-माने गांधीवादी डॉक्टर एसएन सुब्बाराव के अलावे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कमलेश मीणा के अलावा राष्ट्रीय स्तर के सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजस्थान सरकार के मंत्री भाग लेंगे। राजेश कुमार वर्मा की रिपोर्टिंग को समस्तीपुर कार्यालय से सम्प्रेषित ।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार